{"_id":"134627972f2c39115f7323a29487c6d7","slug":"4-drunk-man-did-fighting-in-a-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शराबियों ने दुकान में घुसकर की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार शराबियों ने दुकान में घुसकर की मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 30 Jun 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के मुजेसर थानाक्षेत्र में चार लोगों द्वारा शराब पीकर दुकान में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संजय कॉलोनी में रहने वाले रतनलाल ने बताया कि उनकी घर के पास ही राशन की दुकान है।
रविवार को कॉलोनी के ही सोनू, उमाकांत यादव, रवि व सोनू सिंह उनकी दुकान में शराब पीकर घुस गए। इसके बाद चारों ने उसके साथ बेवजह झगड़ना शुरू कर दिया। उसके साथ खूब मारपीट की गई।
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
फरीदाबाद के सेक्टर-55 थानाक्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव को बीके अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है। राजीव कॉलोनी में रहने वाला दिलीप विक्टोरिया टूल्स कंपनी में काम करता था। राजीव की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कंपनी में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन