{"_id":"a31f5d8c5d03b6327ccf86facda56ca4","slug":"4-bookies-arrested-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 फाइनल मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टी-20 फाइनल मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 07 Apr 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर सट्टा लगाते चार लोगों को फरीदाबाद थाना सेक्टर-31 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इनकी गिरफ्तारी सेक्टर-28 स्थित आईपी कॉलोनी के एक मकान से हुई।
पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मैच पर सट्टा लगा रहे हैं।
इसके बाद पुलिस ने छापा मारा। मौके से सेक्टर-19 निवासी परमवीर, सेक्टर-28 निवासी दो भाई सौरभ, गौरव और आईपी कॉलोनी निवासी उदित पांडे को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
इनके पास से 22 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, दो एलसीडी टीवी और आठ हजार रुपये बरामद किए गए।
पिछले कई दिनों से शहर में अलग अलग जगहों से कई सट्टेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रविवार को हुए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को बहुत बुरी तरह से हराया। हार का कारण युवराज को माना जा रहा है जिन्होंने 22 गेंदों पर केवल 11 रन बनाए। आज सुबह कुछ लोगों ने युवराज के घर पर पत्थरबाजी भी की।