फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4 arrested in gangrape of an american woman in delhi five star hotel

दिल्लीः अमेरिकी महिला से पांच सितारा होटल में गाइड समेत 4 ने किया गैंगरेप, गिरफ्तार

Wed, 28 Dec 2016 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Dec 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
4 arrested in gangrape of an american woman in delhi five star hotel
अमेरीकी महिला से कनॉट प्लेस गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार आरोपीयों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में 35 वर्षीय अमेरिकी महिला पर्यटक से गैंगरेप मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में टूरिस्ट गाइड, ड्राइवर, हेल्पर व होटलकर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस इनसे पूछताछ कर साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी है। आरोपियों की पहचान निरुद्ध, मकसूद, विवेक व ओमप्रकाश के रुप में हुई है। संयुक्त आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि पीड़िता ने ईमेल व एनजीओ के मार्फत पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन


उसने बताया था कि मार्च माह में वह दिल्ली घूमने आई थी। आरोप है कि इस दौरान कनॉट प्लेस स्थित एक पांच सितारा होटल में टूरिस्ट गाइड समेत अन्य लोगों ने उससे गैंगरेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने 3 दिसंबर को मामला दर्ज किया था

4 arrested in gangrape of an american woman in delhi five star hotel
gangrape

पीड़िता की शिकायत पर कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने 3 दिसंबर को मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की। सभी ने महिला के लगाए आरोप से अलग बयान दिया।

इस दौरान पुलिस ने 11 और लोगों से भी पूछताछ की। घटना के दौरान आरोपियों के फोन के लोकेशन की भी जांच की।  इसके बाद पुलिस ने पीड़िता से संपर्क कर जांच में सहयोग देने के लिए दिल्ली आने की गुजारिश की।

करीब एक सप्ताह पहले पीड़िता दिल्ली पहुंची। पुलिस ने बुधवार को महिला का अदालत में 164 का बयान दर्ज करवाया। साथ ही महिला की मेडिकल जांच भी करवाई। सोमवार को पुलिस ने चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed