{"_id":"0abe5af1c9e86b9af96ec870471c85cb","slug":"3-theft-cases-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लॉक कर सामान सुरक्षित न समझिए!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार लॉक कर सामान सुरक्षित न समझिए!
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 10 Feb 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार से लैपटॉप और नगदी चोरी करने का मामला सामने आया है। पहला मामला थाना-58 व दूसरा थाना-24 का है।
विज्ञापन
दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ता लोक गाजियाबाद निवासी वसंत मिश्रा सेक्टर-128 में आर्किटेक्ट हैं।
शनिवार रात वह दफ्तर से लौट रहे थे। सेक्टर-56 के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया। टायर बदलते समय ही चोर उनकी कार से बैग लेकर फरार हो गए।
वहीं, दूसरी घटना सेक्टर-12 की है। पीड़ित अनीता कंपनी से घर लौट रही थी। वह किसी काम से सेक्टर-12 बाजार के पास उतरी। इस दौरान चोरों ने उनकी कार में रखा बैग उड़ा लिया। बैग में जरूरी कागज, लैपटॉप समेत दो हजार रुपये नगदी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सावधान: तेजी से चोरी हो रहे हैं नोएडा के लैपटॉप
वहीं सेक्टर-71 में घर में चोरी का एक मामला सामने आया है। कोतवाली-58 पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-71 डी ब्लाक में जतिन प्रसाद अपने परिवार सहित रहते हैं। पिता की तबियत खराब होने से वह उन्हें देखने के लिए जयपुर चले गए।
शनिवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नगदी, ज्वैलरी व घर के कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पीड़ित ने थाना-58 मे चोरी मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन