{"_id":"587505ca4f1c1be165ba976f","slug":"3-50-lakh-out-of-the-credit-card-the-transfer-of-7-times-paytm-and-flipkart","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड से निकाले 3.50 लाख, 7 बार पेटीएम और फ्लिपकार्ड को हुआ ट्रांसफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रेडिट कार्ड से निकाले 3.50 लाख, 7 बार पेटीएम और फ्लिपकार्ड को हुआ ट्रांसफर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 10 Jan 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : Demo
सेक्टर-27 में ट्रेवल एजेंसी संचालक के दो क्रेडिट कार्ड से हैकरों ने सात बार में साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए। इस दौरान हर बार उनके मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नहीं आया। जब तक वह कुछ समझते तब तक बदमाशों ने दोनों कार्ड से साढ़े तीन लाख रुपये पेटीएम और फ्लिपकार्ट में ट्रांसफर कर दिए थे। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-49 में रहने वाले जावेद मेहंदी जैदी सेक्टर-27 में ट्रेवल एजेंसी चलाते हैं। जावेद ने पुलिस को बताया कि उनके पास सिटी बैंक तथा अमेरिकन एक्सप्रेस का क्रेडिट कार्ड है। जैदी ने बताया कि सबसे पहले 2 जनवरी को उनके सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से 47 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। मनी ट्रांसफर से पहले उनके मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया।
विज्ञापन
70 हजार रुपये का दूसरा स्थानांतरण सफल नहीं हुआ, क्योंकि उनके मोबाइल पर ओटीपी आया था। वह कुछ समझ पाते तभी उनके खाते से 10 हजार रुपये पेटीएम में ट्रांसफर हो गए। कुछ देर बाद 10 हजार रुपये फिर से पेटीएम में ट्रांसफर किए गए। जावेद ने बैंक के कॉल सेंटर पर संपर्क कर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करा दिया। इसके बाद 3 जनवरी को उनके अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड से 70 हजार व 20 हजार रुपये पेटीएम और फ्लिपकार्ट में स्थानांतरित होने के एसएमएस मिले, जबकि दो बार ओटीपी आया। जावेद ने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराने के साथ ही थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन