{"_id":"5862a1e84f1c1b7675eebd40","slug":"3-5-million-of-the-new-notes-with-the-property-dealer-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में घूम रहा था, 3.5 लाख के नए नोट के साथ धराया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में घूम रहा था, 3.5 लाख के नए नोट के साथ धराया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले की फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने साढ़े तीन लाख रुपये के नए नोटों के साथ एक प्रॉपर्टी डीलर को पकड़ा है। संदिग्ध हालत में घूमने के कारण वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। पुलिस ने नए नोट जब्त होने को लेकर आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार फतेहपुर बेरी थानाध्यक्ष गोविंद चौहान की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रविवार को संदिग्ध हालात में गुड़गांव से दिल्ली आ रहा है और उसके पास नए नोट हैं।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस टीम ने रविवार रात करीब नौ बजे चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल से संदिग्ध हालात में आ रहे मनटूनपाल को पकड़ लिया। उसके कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये के नए नोट जब्त किए गए। 3.46 लाख रुपये दो हजार के नोट में थे, जबकि चार हजार रुपये पांच सौ के नोट में थे।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूलरूप से बिहार निवासी आरोपी मनटूनपाल पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है और आया नगर में उसका ऑफिस है। मनटूनपाल इस बात का संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया कि वह इतनी बड़ी मात्रा में नए नोट कहां से लेकर आया था।
दिल्ली पुलिस ने कलंदरा बनाकर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस ने सभी नोट को कोर्ट में जमा कर दिया है और आयकर विभाग व ईडी को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी नए नोटों की खेप ला चुका है।