फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   28 days raped by hostage, 10 years' imprisonment

28 दिनों तक बंधक बनाकर किया था रेप, 10 साल की कैद

Tue, 19 Apr 2016 03:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 19 Apr 2016 03:51 AM IST
विज्ञापन
28 days raped by hostage, 10 years' imprisonment
जेल

दसवीं कक्षा की छात्रा को 28 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय ने ऑटो चालक को 10 साल की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के बाद सजा सुनाई गई। कोर्ट ने 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सरकारी अधिवक्ता मनोज तेवतिया ने बताया कि नोएडा के एक गांव में रहने वाली 16 साल की छात्रा सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। 13 अक्टूबर 2012 को छात्रा के गांव का रहने वाला ऑटो चालक नरेंद्र सैनी उसके विद्यालय पहुंचा। उसने छात्रा से कहा कि उसके पिता की तबीयत खराब है।

विज्ञापन


पिता के बीमार होने की बात सुनकर छात्रा उसके साथ चली गई। नरेंद्र सैनी ने छात्रा को 28 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। वह उसे अलीगढ़, आगरा, जोधपुर और लखनऊ लेकर गया। 28 दिनों बाद किसी तरह मौका पाकर छात्रा ने पिता को फोन कर मामले की आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


 नोएडा के सेक्टर-39 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पिता के नंबर पर आए फोन के आधार पर पुलिस ने कॉल ट्रेस कर नरेंद्र सैनी को गिरफ्तार किया। मामले में कुल पांच गवाह पेश हुए। आरोपी के खिलाफ तीन अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के दौरान नरेंद्र सैनी को आईपीसी सेक्शन-363 में पांच साल, सेक्शन-366 में सात साल और सेक्शन-376 में 10  साल की सजा सुनाई गई। तीनों सजा एक साथ चलेंगी। इसके अलावा उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed