{"_id":"583dd2b64f1c1b0e1ede645a","slug":"24-9-crore-cheating-with-builder-for-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर ने बिल्डर को ही ठगा, 2.49 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डर ने बिल्डर को ही ठगा, 2.49 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:42 AM IST
सार
बिल्डर ने बिल्डर को ही ठगा
विज्ञापन
फ्लैट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्फाबाद में निर्माणाधीन नौ फ्लैटों की बिक्री के नाम पर लखनऊ के एक बिल्डर से 2.49 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। खरीदार ने दिल्ली के एक बिल्डर के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
लखनऊ के जानकीपुरम निवासी आशीष शिवहरे बिल्डर हैं। आशीष के मुताबिक उन्होंने सर्फाबाद में नौ फ्लैट बुक कराए थे। दिल्ली के बटला हाउस निवासी हिजबान खान इन फ्लैटों का निर्माण कर रहा है। उन्होंने नौ फ्लैटों का सौदा ढाई करोड़ रुपये में किया था।
विज्ञापन
बीते साल 13 अगस्त को उन्होंने दस हजार रुपये छोड़कर बाकी सारे रुपये बिल्डर को भुगतान कर दिया और रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया। दोनों पक्षों में तय हुआ कि छह माह में फ्लैट की रजिस्ट्री कराई जाएगी। आशीष का आरोप है कि रजिस्ट्री कराने के नाम पर बिल्डर ने आनाकानी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद एक दिन उन्हें फोन पर धमकाया गया। एक दिन वह नोएडा में रजिस्ट्री कराने भी आए थे लेकिन बिल्डर के नहीं आने पर वह वापस लौट गए। अब बिल्डर ने उन्हें रजिस्ट्री करने से ही इंकार कर दिया है। इसके बाद आशीष ने सेक्टर-49 थाने में हिजबान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।