फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   20 thausand theft through clone atm card

ATM कार्डधारक इस मामले से अवेयर रहें

Wed, 15 Jan 2014 01:56 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 15 Jan 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
20 thausand theft through clone atm card
एटीएम कार्ड क्लोनिंग के मामले दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कार्ड क्लोनिंग कर 20 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इस बात का पता पीड़ित के मिनी स्टेटमेंट निकालने के बाद पता चला।
विज्ञापन


पीड़ित ने शिकायत थाना सेक्टर-24 में की है। पुलिस ने साइबर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौड़ा गांव निवासी नवाज हुसैन सेक्टर-18 में एक गारमेंट की दुकान में काम करते हैं।
विज्ञापन


वह मूलरूप से बिहार के सीवान के निवासी हैं। उनका सेक्टर-62 स्थित आईडीबीआई बैंक में बचत खाता है। हाल ही में उनके पीएफ के 25 हजार रुपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:ATM कार्ड यूज करते हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें

आठ जनवरी को उन्होंने एटीएम से मिनी स्टेटमेंट चेक किया, लेकिन अकाउंट में सिर्फ 52 सौ रुपये ही थे। इस बात की जानकारी पीड़ित ने बैंक को दी। बैंक ने जानकारी दी कि 16 नवंबर को सेक्टर-22 स्थित एटीएम से दो बार में 10-10 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर 20 हजार रुपये निकाले गए हैं।

पीड़ित ने बैंक कर्मचारियों से इस तरह के किसी भी ट्रांजेक्शन करने से इंकार कर दिया। इस मामले की जानकारी पीड़ित ने थाना-24 पुलिस को दी। पुलिस ने साइबर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गिरोह ने पुलिस की उड़ाई नींद

इसे भी पढ़ें: नेट बैंकिंग से करें सरकारी पेमेंट

दरअसल, पिछले कुछ माह से इस तरह की धोखाधड़ी के मामले काफी बढ़े हैं। एटीएम कार्ड जेब में रखा रहता है और पैसा निकाल लिया जाता है। कभी तो बैंक एकाउंट से नेट बैंकिंग के जरिए पैसा निकाल लिया जाता है।

साईबर क्राइम के मामले आने से पुलिस परेशान है और किसी भी घटना का अभी तक खुलासा भी नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस निजी एक्सपर्ट से भी मदद ले रही है लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।

कैसे बचाएं चोरों से कार्ड?
आप एटीएम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो सावधान, आप ऐसे पिनकोड का इस्तेमाल न करें जो आसानी से हैक हो सकते हैं। एक रिसर्च में सबसे आसानी से हैक हो जाने वाले पिनकोड की सूची दी है।


अगर आपके भी एटीएम पिनकोड दिए गए पासवर्ड से मिलते-जुलते हैं तो इन्हें बदलिए। नहीं तो ये उड़ा सकते हैं आपकी लाखों की गाढ़ी कमाई।

हफिंगटन पोस्ट की एक खबर के अनुसार 34 लाख से पासवर्ड रिसर्च में पता लगा है कि 1234 सबसे ज्यादा आसानी से हैक किया जा सकने वाला एटीएम पिनकोड है।

रिसर्च के मुताबिक दुनिया में 11 फीसदी एटीएम पिनकोड 1234 हैं। रिसर्च टीम ने बताया कि सार्वजनिक तौर पर पिनकोड नहीं हासिल किया जा सकता इसलिए उन पिनकोड पर रिसर्च की गई है जो किसी तरह लीक या जारी किया गया हो।

दुनिया में सबसे कॉमन एटीएम पिनकोड में 1234, 1111, 0000, 1212, 7777, 1004, 2000, 4444, 2222, 6969 हैं। दुनिया में ऐसे पिन कोड लगभग 20 प्रतिशत हैं।

अगर दुनिया में टॉप 20 पिन कोड की बात की जाए तो इनका प्रतिशत 26.83 है। रिसर्च में कुछ पिनकोड ऐसे भी दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है। इनमें 8068, 8093, 9639, 6835, 7637, 0738 जैसे कई और पिनकोड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed