फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   20 people take a loan in the name of millions Hdpe.

लोन दिलाने के नाम पर 20 लोगों से हड़पे लाखों

Sat, 16 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 16 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
20 people take a loan in the name of millions Hdpe.
लोन दिलाने के नाम पर एक कंपनी ने करीब 20 लोगों से लाखों रुपये की ठगी की। ठगी का पता चला तो लोगों ने कंपनी के आरडीसी स्थित ऑफिस पर शुक्रवार शाम हंगामा किया।
विज्ञापन


एक आरोपी को पकड़ लिया, कविनगर पुलिस को सूचना दी। आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले किया। आरोपी समेत करीब पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन


नोएडा सेक्टर-65 में रहने वाले कैब चालक अशोक शर्मा परचून की दुकान खोलने के लिए लोन लेना चाहते थे। दिसंबर में उन्हें कॉल कर एक व्यक्ति ने पांच लाख रुपये का लोन आसान किश्तों पर दिलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने खुद को ‘एएफसी’ लोन कंपनी का कर्मचारी बताया। कर्मचारी से मिलने के लिए वह आरडीसी के दुर्गा टावर स्थित कंपनी के ऑफिस पर पहुंचे। आरोप है कि उनसे तीन हजार रुपये दिसंबर में लिए गए।

कर्मचारी ने शुक्रवार को पांच लाख रुपये लोन देने के लिए ऑफिस बुलाया। पांच लाख रुपये का एक चेक दिया और इसके बदले में 20 हजार रुपये कैश लिए।

कर्मचारी द्वारा दिए गए चेक को जब बैंक में जमा किया तो बैंक कर्मचारियों ने बताया कि चेक पर जो हस्ताक्षर किए गए हैं, वह फर्जी हैं। खाता धारक के हस्ताक्षर से मेल नहीं खा रहे।

अशोक ने बताया कि उनके दोस्त तिगरी निवासी विजय शर्मा, नोएडा निवासी विजय शर्मा, दीपक और लोनी निवासी गौरव कौशिक समेत करीब 18-20 लोगों से भी लोन कंपनी के कर्मचारी ने करीब 25-25 हजार रुपये लेकर पांच-पांच लाख रुपये के फर्जी चेक थमा दिए।

करीब चार लाख रुपये की ठगी की गई है। बैंक कर्मचारियों से चेक के फर्जीवाडे़ का पता चला तो लोन कंपनी के ऑफिस पर पहुंचकर हंगामा किया इस दौरान ऑफिस में बैठे कर्मचारी भाग गए, एक पकड़ा गया।

एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू चौधरी है, जेवर का रहने वाला है। अन्य आरोपियों के नाम अनुज और मनोज हैं, वह फरार हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


युवतियां भी हैं कार्यरत
कैब चालक अशोक ने बताया कि कंपनी में युवतियां भी कार्यरत हैं। तीन युवतियों को उसने ऑफिस में कार्यरत देखा है, जो लोन के बारे में लोगों को जानकारियां देती हैं। पुलिस युवतियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed