{"_id":"58f796ae4f1c1b177447338f","slug":"2-lakh-30-thousand-loot-in-gurrugram-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के इंजन से धुआं निकलने का झांसा देकर 2.30 लाख उड़ाए, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार के इंजन से धुआं निकलने का झांसा देकर 2.30 लाख उड़ाए, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने वाटिका चौक के नजदीक कार के इंजन से धुआं निकलने का झांसा देकर पलक झपकते ही रुपये से भरा बैग गायब कर दिया। बैग में 2.30 लाख रुपये समेत अन्य सामान रखा हुआ था। शिकायत पर थाना बादशाहपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के छतरपुर सतवड़ी निवासी कारोबारी विवेक मेहरा कार से मंगलवार की सुबह 9.15 बजे फर्रुखनगर जा रहे थे। पीड़ित की मानेसर में एक कंपनी है। कार को आसाम निवासी चालक ज्ञान बहादुर चला रहा था। पीड़ित का कहना है कि 9.45 बजे कार सोहना रोड स्थित वाटिका चौक की रेड लाइट पर खड़ी थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए।
विज्ञापन
आरोपियों ने चालक से कहा कि कार के इंजन से धुआं निकल रहा है। आरोपियों ने कार के अंदर कोई गैस मार दी जिससे विवेक मेहरा और चालक की आंख में जलन होने लगी और दोनों गाड़ी को बगल में खड़ा कर आंख धोने लगे। गाड़ी खराब होने की सूचना कंपनी को दी। जिस पर 10 मिनट में कंपनी से दूसरी गाड़ी वहां आ गई और दोनों दूसरी गाड़ी से कंपनी जाने लगे। जब विवेक ने पहली गाड़ी से चालक को बैग लाने के लिए कहा तो उसने बताया कि गाड़ी में बैग नहीं है।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि बैग में उसकी सीई प्रोजेक्ट कंपनी के जरूरी कागजात, 2.30 लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान रखा था। पीड़ित का आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक बैग लेकर फरार हो गए। शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार, दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे। इससे दोनों के चेहरों को वह नहीं देख सके। पुलिस को शक है कि दोनों आरोपियों को पहले से मालूम था कि बैग में रुपये रखे हुए हैं। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।