फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 girls were gang raped

दो किशोरियों को किडनैप कर किया गैंगरेप, एक को फेंका सड़क के किनारे

Wed, 16 Aug 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 16 Aug 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
2 girls were gang raped
demo pic

जेवर में रविवार रात एक छात्रा समेत दो किशोरियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पहले मामले में मामा के घर जाने के लिए निकली सातवीं की छात्रा को तीन युवकों ने अगवा कर लिया और जंगल में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। दूसरी घटना में एक समुदाय विशेष के चार युवकों पर खेत जा रही किशोरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

विज्ञापन


पहली घटना 
जहांगीरपुर कस्बा निवासी सातवीं कक्षा की छात्रा रविवार शाम अपने घर से नाना के घर जाने के लिए निकली थी। इस दौरान सुनसान जगह पर कस्बे के तीन युवकों ने उसका अपहरण कर  लिया और जहांगीरपुर-झाजर मार्ग के निकट जंगलों में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी उसे  झाजर मार्ग के निकट बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। किशोरी के मामा के घर पता किया  तो वह वहां भी नहीं थी। इसके बाद  परिजन उसकी तलाश में जुट गए। इस दौरान छात्रा झाजर मार्ग के निकट सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली। प्राथमिक उपचार के बाद होश में आई छात्रा ने अपने साथ हुई हैवानियत की आपबीती मां को बताई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि परिजन की शिकायत पर पुलिस ने जहांगीरपुरी निवासी माधव व दो सगे भाइयों अमित व सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर माधव को गिरफ्तार कर लिया। अमित व सुमित की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईख के खेत में नाबालिग को बरामद किया

2 girls were gang raped
rape - फोटो : google
दूसरी घटना
कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम खेतों में गई नाबालिग का पड़ोसी गांव के दूसरे समुदाय के युवकों ने अपहरण कर लिया। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने पर पुलिस ने तालाशी अभियान में यमुना एक्सप्रसवे के किनारे ईख के खेत में नाबालिग को बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया। जबकि अन्य तीन आरोपी फरार हो गए। परिजन का आरोप है कि चारों आरोपियों ने किशोरी को खेतों में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है और पीड़ित पक्ष के लोगों ने कोतवाली का घेराव कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर एक आरोपी जाहिद निवासी नगला शरीफ खां को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वह किशोरी को लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गए थे, लेकिन पांच घंटे इंतजार के बाद भी नहीं किया गया। कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि चार युवकों पर किशोरी को गाड़ी में जबरन डालकर अपहरण करने का आरोप लगा था। एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया है। गैगरेप की घटना की परिजन ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है, लड़की के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed