फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 crores loan by fake documents from corporation bank in gurgaon

फर्जी कागजात से निकाला 2 करोड़ का लोन

Fri, 27 Dec 2013 05:23 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 27 Dec 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
2 crores loan by fake documents from corporation bank in gurgaon

गुड़गांव में जमीन के फर्जी कागजात बनवाकर दो करोड़ रुपये लोन लेने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा हुआ तो बैंक मैनेजर फरार हो गया। पुलिस ने फिलहाल बैंक मैनेजर सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मेहफिल्ड गार्डन के जे-113 निवासी लालाराम तंवर ने मानेसर थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि एन-73 निवासी प्रापर्टी डीलर दीपक शर्मा ने उसकी जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराकर कॉरपोरेशन बैंक से दो करोड़ का लोन ले लिया। उसने यह भी कहा कि इस मामले में बैंक के मैनेजर अनिल पाल और दो अन्य को भी शामिल हैं।

विज्ञापन


लोन की किस्त न जाने पर बैंक से रिकवरी करने के लिए कर्मचारी आए तो मामले का खुलासा हुआ। इस शिकायत के बाद मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी।

जांच में पता चला है कि फर्जीवाड़े को अंजाम 21 मई को दिया गया है। पुलिस ने बैंक मैनेजर सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी बैंक मैनेजर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस जल्द ही बैंक प्रबंधकों से पूछताछ करेगी। बैंक में आने-जाने वालों की सीसीटीवी फु़टेज देखी जाएगी। बैंक से पैसा ट्रांसफर होने वाले खाते की भी डिटेल निकली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed