फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 crore loot in chandni chowk case open

आतंकी ने की थी चांदनी चौक में दो करोड़ की लूट

Fri, 23 May 2014 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 May 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
2 crore loot in chandni chowk case open

मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ ने मुंबई के ज्वेलर से देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में हुए दो करोड़ के जेवरात की लूट के मामले में मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। मास्टर माइंड पंजाब के आतंकी संगठन से जुड़ा है और टाडा के दो मामलों में सजा भुगत चुका है।

विज्ञापन


आतंकी की पहचान अवतार सिंह (47) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गीता कालोनी में तीन अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को 35 लाख के जेवरात मिले हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही छह बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि 14 मई की रात मुंबई के बालकेश्वरी रोड इलाके में रहने वाले ज्वेलर ने देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में लूटपाट की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में उसने बताया कि शालीमार बाग के एक ज्वेलर की दुकान से करोलबाग स्थित होटल आने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार रोक ली और कार में तोड़फोड़ व मारपीट कर करीब दो करोड़ के जेवरात लेकर फरार हो गए।

देशबंधु गुप्ता रोड थाने में पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बड़ी लूट होने की वजह से मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ के अलावा क्राइम ब्रांच भी मामले की जांच कर रही थी। गत 20 मई को क्राइम ब्रांच ने लूटपाट करने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास 20 लाख के जेवरात बरामद किए थे।

उधर, मामले की जांच कर रही स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि लूटपाट को अंजाम देने वाले गिरोह में करीब दस सदस्य हैं। इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन ने तकनीकी आधार पर जांच में पाया कि गिरोह का सरगना घटना वाले दिन पीड़ित ज्वेलर की रेकी कर रहा था। जांच में पता चला कि सरगना पंजाब के आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है।

दिल्ली और एनसीआर के इलाके में सरगना अवतार सिंह की तलाश में दबिश दी गई और अंत में उसे गीता कालोनी से दबोच लिया गया। साथ ही पुलिस ने उसके तीन अन्य सहयोगी प्रीत विहार निवासी गुरप्रीत(30), गीता कालोनी निवासी अनिल लुथरा(19), और अमित कपूर(24) को दबोच लिया।

बेअंत सिंह के हत्यारोपी का भाई है सरगना अवतार सिंह
आरोपी अवतार सिंह से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ है कि वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्या आरोपी परमजीत सिंह का भाई है। रोपड़ के बेहोड़ा गांव निवासी अवतार सिंह पर भी पंजाब और दिल्ली में टाडा के मामले दर्ज हैं।

इन मामलों में वह सजा काट चुका है। इसपर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। अवतार के पास से एके47, 100 कारतूस, दो पिस्टल और 50 कारतूस मिले थे। अवतार सिंह ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन और भिंडरावाला टाइगर फोर्स का मेंबर है।


अवतार ने बताया कि उसका छोटा भाई परमजीत(42) वर्ष 1997 में मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में अपने सहयोगी जगतार सिंह हवारा के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2004 में परमजीत चंडीगढ़ स्थित बुढेल जेल से फरार हो गया। जिसे वर्ष 2006 में दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed