फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   16 million of business engagement of the son-cash stolen jewelery.

कारोबारी के बेटे की सगाई से 16 लाख की ज्वैलरी-कैश चोरी

Tue, 09 Jun 2015 11:56 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 09 Jun 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
16 million of business engagement of the son-cash stolen jewelery.

डिब्बा कारोबारी के बेटे की सगाई समारोह से करीब 16 लाख रुपये की ज्वैलरी और कैश से भरा बैग चोरी कर लिया गया।

विज्ञापन


सगाई समारोह जीटी रोड स्थित एक होटल में थी। होटल में छह सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जो घटना के वक्त बंद थे। लिटिल चोरों पर शक है।

मेरठ रोड स्थित साहिब गढ़ी माजरा गांव निवासी विजय कुमार गोयल कारोबारी हैं, डिब्बे बनाने का काम करते हैं। विजय के बेटे सिद्धार्थ अग्रवाल की सगाई का कार्यक्रम रविवार को कोतवाली क्षेत्र स्थित जीटी रोड के पास एक होटल में आयोजित था।

सिद्धार्थ मुरादनगर के आईटीएस डेंटल कालेज से बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी की पढ़ाई पूरी कर चुका है। लड़की पक्ष मयूर विहार दिल्ली का रहने वाला है।

विजय ने बताया कि होटल एक लाख रुपये में उन्होंने बुक कराया था, होटल में छह सीसीटीवी कैमरे लगे थे। सगाई कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर रखा बैग चोरी हो गया।
विज्ञापन


विजय ने बताया कि बैग में बहू को देने के लिए लाए 13 लाख की ज्वैलरी के अलावा करीब ढाई लाख की नगदी और एक मोबाइल था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर के फ्लैट से लाखों का माल उड़ाया
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 निवासी प्रोफेसर के फ्लैट से चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया। घटना के समय प्रोफेसर अपने परिवार के साथ बिहार स्थित अपने पैतृक गांव गए थे।

आसपास के लोगों ने फ्लैट खुला देखकर उन्हें घटना की जानकारी दी।  एक्सटेंशन-2 सी ब्लाक निवासी राजकुमार वाइफ मधु और दो बच्चों के साथ यहां रहते हैं।

राजकुमार आईपी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। गत 25 मई को वह परिवार के साथ छुट्टियां मनाने बिहार गए थे और 27 मई को उनके पास पड़ोसियों का फोन आया कि उनके घर की बालकनी का दरवाजा खुला है।


रविवार को लौटने के बाद उन्होंने बताया कि घर से करीब तीन लाख रुपये की सोने की ज्वैलरी, टीवी, लैपटॉप, दो मोबाइल और हजारों की नगदी गायब है।

पुलिस के अनुसार चोरों ने 26 मई की रात बालकनी के रास्ते रसोई की ग्रिल तोड़ी और चोरी को अंजाम दिया। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि उनके जाते ही घटना को अंजाम दिया गया। ऐसे में किसी ने मुखबिरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed