{"_id":"584aaa464f1c1bf95944ab85","slug":"15-lacs-loot-by-retired-colonel-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्नल के बैंक लॉकर से 18 लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड कर्नल के बैंक लॉकर से 18 लाख के आभूषण चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 10 Dec 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरए रेजीडेंट्स सोसायटी निवासी रिटायर्ड कर्नल और उनकी पत्नी के जगत फार्म स्थित बैंक के लॉकर से संदिग्ध हालात में 18 लाख रुपये के आभूषण गुम हो गए हैं। चाबी गुम होने पर बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में लॉकर खोलने पर दंपति को आभूषण गायब मिले।
विज्ञापन
इसकी शिकायत पहले बैंक अधिकारियों से की गई लेकिन संतोषजनक कार्रवाई न होने पर दंपति ने कासना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
एनआरए रेजीडेंट्स सोसायटी निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि वह आर्मी के रिटायर्ड कर्नल हैं। राजेश शर्मा और उनकी पत्नी अंजलि शर्मा का जगत फार्म स्थित बैंक में संयुक्त लॉकर है। अंजलर शर्मा ने 15 जून 2016 को आखिरी बार लॉकर खोला था और उसमें आभूषण रखे थे।
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व उन्हें आभूषण की आवश्यकता पड़ी तो पता चला कि उनके लॉकर की चाबी गुम है। राजेश शर्मा का कहना है कि 15 जून को अंजलि शर्मा कत्र्े लॉकर बंद करने के बाद चाबी बैंक में ही गुम हो गर्ई थी।
चाबी गुम होने की जानकारी होने पर बुधवार को उन्होंने बैंक अधिकारियों को जानकारी दी। बैंक अधिकारियों ने दंपति की मौजूदगी में बुधवार को उनका लॉकर तोड़ा तो वह खाली था। लॉकर में रखे लगभग 18 लाख रुपये के आभूषण गुम थे।
लॉकर में थी जीवन भर की बचत
राजेश शर्मा ने बताया कि लॉकर में उनकी मां के आभूषण के अलावा पत्नी के विवाह के आभूषण और जीवन भर की बचत से बनाए गए आभूषण थे। सभी आभूषणों की खरीद के उनके पास आभूषण मौजूद हैं।
बैंक अधिकारियों ने आभूषण गुम होने की जानकारी देने के बाद संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जबकि लॉकर की एक चाबी उनके पास और एक बैंक में मौजूद रहती है। दोनों चाबी के बिना लॉकर नहीं खुलता। उन्होंने अंदेशा जताया है कि किसी बैंक कर्मी के हाथ उनकी चाबी लगी है, इसके बाद ही आभूषण चोरी किए गए हैं।
जांच कर की जाएगी कार्रवाई
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी ने बताया कि रिटायर्ड कर्नल की शिकायत की जांच की जाएगी। जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।