छह माह की बच्ची पर भी नहीं आई तरस, नाबालिग ने अकेले पाकर किया रेप
कासना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह माह बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी 14 साल के किशोर ने वारदात अंजाम दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके बच्ची का मेडिकल कराया।
वहीं, आरोपी को पकड़कर बाल न्यायालय पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को एक परिवार की तीन साल की बच्ची व छह माह बच्ची नीचे थीं और मां कपड़े सुखाने छत पर गई थी।
इसी दौरान पड़ोसी किशोर घर में घुस गया और बच्चियों से छेड़छाड़ करने लगा। इस पर तीन साल की बच्ची वहां से चली गई। इसके बाद किशोर ने छह माह की बच्ची से दुष्कर्म कर दिया।
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां नीचे आई तो....
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां नीचे आई तो किशोर भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में पॉस्को एक्ट व दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को दबोच लिया।
तीन दिन तक चला समझौते का प्रयास
आरोपी के नाबालिग होने के कारण समझौते का प्रयास किया गया। आरोपी पक्ष के लोग इस मामले में आरोपी की आयु का हवाला देते हुए कानूनी कार्रवाई नहीं करने की अपील करते रहे। तीन दिन इस मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन पीड़ित पक्ष समझौते को तैयार नहीं हुआ। सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई।