सेल्फी बनी जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आ 12वीं के छात्र की मौत
दो अक्तूबर को छुट्टी होने के कारण तीन-चार दोस्तों के साथ गया था रेलवे ट्रैक पर फोटो खींचने और खिचवाने
सेल्फी बनी जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आकर 12 वीं के छात्र की मौत
- दो अक्तूबर को छुट्टी होने के कारण तीन-चार दोस्तों के साथ गया था रेलवे ट्रैक पर फोटो खींचने और खिचवाने
- हादसे के बाद डरकर भागे दोस्त, पुलिस ने परिवार को हादसे की दी सूचना, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले
- प्रत्यक्षदर्शियों ने दी पुलिस को सूचना बच्चे रेलवे ट्रैक पर ले रहे थे सेल्फी, डीएसएलआर कैमरे से फोटो भी खींच रहे थे
- परिजनों ने दोस्तों पर शक जताते हुए अरबाज के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चों और युवाओं पर सेल्फी लेने का भूत अब जानलेवा बनाता जा रहा है। शाहदरा इलाके में सोमवार रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेना 12 वीं कक्षा के छात्र के लिए जानलेवा साबित हुआ। सेल्फी लेते समय छात्र ने ट्रैक पर आती हुई ट्रेन नहीं देखी और वह हादसे का शिकार हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की शिनाख्त अरबाज (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अरबाज का शव परिवार के हवाले कर दिया है। इधर परिजनों ने अरबाज के दोस्तों पर शक जताते हुए अनहोनी में उनका हाथ होने की आशंका जताई है।
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोस्तों से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा। पुलिस के मुताबिक अरबाज परिवार के साथ लोहा मंडी मार्केट, वेलकम इलाके में रहता था।
मंदिर के पुजारी ने ट्रैक से हटने के लिए भी कहा, लेकिन...
इसके परिवार में पिता हसीन अहमद, मां नसरीन एक भाई वजाहत और एक बहन अदीबा है। अरबाज पास के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। इसके अलावा वह अपने पिता के साथ हैंडीक्रॉफ्ट के कारोबार में हाथ भी बटाता था।
सोमवार को दो अक्तूबर की छुट्टी होने के कारण सुबह करीब 11.00 बजे वह अपने दोस्तों के साथ घूमने निकल गया। इस बीच करीब छह लड़के डीएसएलआर कैमरा व मोबाइल लेकर कांति नगर गली नंबर-5 के सामने पहुंच गए।
17 से 18 साल की उम्र के सभी लड़के रेलवे ट्रैक पर फोटो खींचने के अलावा सेल्फी लेने लगे। वहां मंदिर के पुजारी ने सभी लड़कों को ट्रैक से हटने के लिए भी कहा, लेकिन लड़के नहीं माने, इस बीच अरबाज हादसे का शिकार हो गया। टक्कर लगते ही अरबाज वहीं गिर गया, उसके दोस्त डरकर भाग गए।
करीब 2.30 बजे परिजनों का हादसे की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि अरबाज का मोबाइल भी गायब है। वह किसी हादसे का नहीं अनहोनी का शिकार हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को लड़कों के सेल्फी लेने के बारे में बताया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।