फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11th class student beaten to death in delhi, investigation on

11वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, परिवार ने क्लास के लड़कों पर लगाया आरोप

Thu, 24 Aug 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Aug 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
11th class student beaten to death in delhi, investigation on
मृतक छात्र की फाइल फोटो।

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 11वीं कक्षा के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अर्जुन भारद्वाज (17) के रूप में हुई है। परिजनों ने स्कूल के ही सहपाठियों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अर्जुन परिवार के साथ गली नंबर-13, मुकुंद विहार, करावल नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता वेदप्रकाश, मां, एक भाई व बहन हैं। अर्जुन के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं वह नवयुग पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसका स्कूल में कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। झगड़ा अन्य लड़कों ने शांत करा दिया था। अर्जुन अपने घर आ गया था। इस बीच शाम पांच बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात युवक का फोन आया। 


अर्जुन कुछ देर में आने की बात कर निकल गया। इस बीच शाम करीब सात बजे कुछ लोगों ने घर आकर बताया कि करावल नगर रोड पर अर्जुन बेहोश पड़ा है। 

परिवार फौरन मौके पर पहुंचा। अर्जुन को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अर्जुन के सहपाठियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed