अगवा कर 11 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, शव बांधकर पांच बोरियों में किया पैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू उस्मानपुर इलाके से अगवा कर 11 साल की मासूम की हत्या कर दी गई। शव गौतमपुरी में एक बोरे में मिला। रस्सी से शव को बांधकर पांच बोरियों में पैक किया गया था।
न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक नमरा (11) अपने परिवार के साथ गली नंबर-13, गौतमपुरी में रहती थी।
वह घर के पास सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा था। मंगलवार दोपहर नमरा की मां ने उसे बाजार से कुछ सामान लेने के लिए भेजा था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
दोपहर में सामान लेने घर से निकली थी मासूम
काफी तलाश करने के बाद परिवार ने शाम के समय न्यू उस्मानपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। इधर, परिवार रात भर मासूम को ढूंढता रहा। बुधवार सुबह राहगीरों ने गली नंबर-7 में एक बोरा पड़ा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खोला तो उसमें बच्ची की लाश मिली। शव को रस्सियों से बांधा हुआ था। शव की शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया। पिता अकबर ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी नमरा के रूप में की।
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि अकबर का अपनी भाभी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस प्रॉपर्टी समेत अन्य दृष्टिकोण से मामले की छानबीन कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।