फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1000 kilo fake mawa seized in delhi

दिवाली पर मिठाई खरीदने की है तैयारी तो देखें कैसे हो रहा है आपकी जान के साथ खिलवाड़

Thu, 27 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
1000 kilo fake mawa seized in delhi
- फोटो : getty images
कहीं ऐसा न हो जो मिठाई आप अपनों के लिए खरीद रहे हैं, वह नकली मावे से तैयार हो। बाहरी जिला पुलिस व दिल्ली सरकार की टीम ने नकली मावा तैयार करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दबोचकर नकली मावा बनाने वाली फैक्टरी को पकड़ा है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी दिनेश, बृजेश, आबागढ़,फिरोजाबाद निवासी अशोक, अजय और सिकंदरा राव, हाथरस निवासी अरविंद कुमार व मालावन, एटा निवासी रामपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो यह गैंग सगे भाई दिनेश व बृजेश की देखरेख में चल रहा था। पूठ कलां गांव के घर से पुलिस ने 1000 किलोग्राम नकली मावा बरामद किया है। बरामद मावे से तेज बदबू भी आ रही थी। इसके अलावा मावे को बनाने के लिए गंदे पानी का इस्तेमाल किया जा रहा था। मावे के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चार माह से बन रहा था मावा...

1000 kilo fake mawa seized in delhi
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त एम.एन तिवारी ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि पूठकलां गांव के एक मकान में नकली मावा तैयार किया जा रहा है। सूचना के बाद सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने एसडीएम रोहिणी, तपन झा, तहसीलदार, अमित सिंह, डीओ फूड सेफटी सतीश गुप्ता और एफएसओ फूड एंड सप्लाई आर.पी सिंह ने मकान नंबर-337 पूठकलां पर छापा मारा। यहां हानिकारक पदार्थों से नकली मावा तैयार करते छह आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान दिनेश व बृजेश ने बताया कि पिछले चार माह से नकली मावा तैयार किया जा रहा था। नकली मावा तैयार करने के लिए विशेष तौर पर यूपी से कारीगरों को बुलाया गया था। ये लोग सस्ते और हानिकारक पदार्थों से मावा तैयार कर देते थे।

​नकली मावे पर 60 रुपये की लागत आती थी जो 150 से 160 रुपये किलो बिकता था। वहीं शुद्ध मावा 200 से 225 रुपये किलो बिकता है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सिंथेटिक दूध, गंदे तेल, सूजी और अन्य केमिकल से डोडा बर्फी और कलाकंद बनाई जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed