फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 lakhs scam by net bankind

फर्जीवाड़ाः नेट बैंकिंग यूजर, जरूर पढ़ें ये खबर

Thu, 30 Jan 2014 11:49 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 30 Jan 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
10 lakhs scam by net bankind

फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र में एक व्यक्ति के खाते से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए करीब 10 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बदरपुर के मोहन बाबा नगर निवासी राजू बैरवा ने थाना सूरजकुंड में दी शिकायत में बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक की दो शाखाओं में खाता है। एक खाता सूरजकुंड रोड स्थित चार्मवुड विलेज की शाखा में है और दूसरा खाता बदरपुर के मोहन कॉपरेटिव स्थित शाखा में है।
विज्ञापन


बैरवा ने पुलिस को बताया कि पांच दिसंबर 2013 को उसके मोबाइल पर बैंक ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। जिससे पता लगा कि उसके मोहन कॉपरेटिव स्थित एचडीएफसी की शाखा से 5.8 लाख रुपए निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इस बारे में बैंक में जाकर पूछताछ की तो अधिकारियों ने कुछ दिनों बाद आने को कहा। इसी दौरान छह दिसंबर को फिर से उसके मोबाइल पर मैसेज आया जिसमें सूरजकुंड रोड स्थित शाखा से 4.5 लाख रुपए निकलने की जानकारी थी।


राजू का कहना है कि उसने कई बार दोनों शाखाओं से संपर्क किया लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। बताया जा रहा है कि यह सब नेट बैंकिंग के जरिए हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed