{"_id":"d6d0ff57329807fc3fb8242f3a218cbd","slug":"10-lakhs-fraud-by-fake-cheque-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर चोर! फर्जी चेक से 10 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर चोर! फर्जी चेक से 10 लाख की धोखाधड़ी
कुमार हरिओम/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 07 Apr 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएफ में फर्जी चेक के सहारे दस लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति ने बड़े ही शातिर तरीके से दूसरे के नाम से फर्जी चेक बुक जारी कर चार किश्तों में दस लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
एक साल से चल रहे मामले के आर्थिक अपराधा शाखा में मामला सही पाए जाने के बाद डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:नकली पुलिस की बातों में आई महिला, गंवाए सोने के कंगन
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के कानपुर यूपी के किशोरीलाल का पंजाब नेशनल बैंक की गोविंदगढ़ शाखा में अकाउंट है। अमित कुमार श्रीवास्तव नाम के एक युवक ने बड़े ही शामिर ढंग से उसके नाम की फर्जी चेक बुक जारी कर दी।
आरोपी ने इतनी होशियारी दिखाई कि उसने चेक बुक से अपने नाम से चार चेक काटे और गुड़गांव में डीएलएफ फेज एक स्थित एचडीएफसी शाखा में अपने अकाउंट में जमा कर दिए।
पुलिस के अनुसार चेक को इतने शातिर तरीके से तैयार किया गया था कि बैंक प्रबंधन भी उन्हें पकड़ नहीं पाया और दस लाख एक हजार रुपये उसके एचडीएफसी के 03951530024861 अकाउंट में ट्रांसफर हो गए।
यह भी पढ़ें:मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार
मामला तब खुला जब पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से करते हुए असली चेक बुक दिखाई। जिसमें सारे के सारे चेक खाली मिले। जांच में दस लाख की धोखाधड़ी की बात सामने आने के बाद दिल्ली स्थित पंजाब नेशनल बैंक की पहाड़गंज शाखा के चीफ मैनेजर की शिकायत पर गुड़गांव पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में मामला जांच के लिए शुरू किया गया।
आर्थिक अपराध शाखा में मामला सही पाए जाने के बाद रविवार को डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शुरूआती जांच में आरोपी के एचडीएफसी खाते को फ्रीज कर दिया गया है साथ ही इस संबंध में डीएलएफ स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में भी जानकारी जुटाई जा रही है।