फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1 crore cheating on the name of giving government contract

सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी

Thu, 09 Mar 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 09 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
1 crore cheating on the name of giving government contract
500 cr, fraud - फोटो : अमर उजाला

सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी सिटी के आदेश पर थाना सेक्टर-24 पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सेक्टर-52 शताब्दी विहार निवासी ब्रह्म सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि वसुंधरा, गाजियाबाद निवासी संजीव सिंह ने वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव के नाम पर एक योजना में उनसे रुपये निवेश कराए थे। मूल रूप से दरभंगा बिहार निवासी संजीव खुद को एक चैनल का पत्रकार बताता है।
विज्ञापन


निवेश के बदले संजीव ने उसे सरकारी ठेका दिलाने का लालच दिया। उसने अगस्त 2016 से नवंबर के बीच ब्रह्म सिंह चौहान से 70 लाख रुपये लिए। इसके अलावा 36 लाख रुपये 14 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से काफी रकम नोटबंदी के दौरान उनसे नकद में ली गई। इसके अलावा उसने अपने कई रिश्तेदारों का पैसा भी नोटबंदी के दौरान निवेश कराया था। इसके बाद न तो उन्हें ठेका मिला और न ही उनकी रकम वापस मिली।


रकम मांगने पर आरोपी उन्हें धमकी दे रहा है। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने संजीव सिंह, निधि, राजवीर सिंह, पार्थव राठी, विपुल और विजय सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed