{"_id":"2e329216a0f7ed42071c9c545ea36fd5","slug":"1-25-lakh-houses-deceived-in-the-name-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के नाम पर ठगे सवा लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान के नाम पर ठगे सवा लाख
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Mon, 07 Jul 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिज विहार कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने गाजियाबाद के एक युवक पर मकान दिलाने के नाम पर सवा लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।
विज्ञापन
पीड़ित विनोद कुमार का कहना है कि उसने गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति को मकान खरीदने के लिए सवा लाख रुपये दिए थे। आरोपी ने छह लाख रुपये में मकान का सौदा तय किया था। छह महीने बाद बाकी रकम देने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन
छह माह बाद मकान का बैनामा करने को कहा लेकिन वह आज कल कहकर टालता रहा। आरोप है कि रुपये वापिस मांगने पर आरोपी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन