{"_id":"5d902d0c8ebc3e93a45fcf07","slug":"crime-in-faridabad-investigation-going-on-for-missing-children-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: शहर में लगातार गायब हो रहे बच्चे, मानव तस्करी से जुड़ रहे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: शहर में लगातार गायब हो रहे बच्चे, मानव तस्करी से जुड़ रहे तार
Sun, 29 Sep 2019 09:33 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 29 Sep 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
मानव तस्करी (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद शहर के विभिन्न कॉलोनी व सेक्टर से हो गायब हो रहे बच्चों के मामले को अब मानव तस्करी से जोड़ा जाने लगा है। 20 सितंबर को सूरजकुंड थाना क्षेत्र के ग्रीनफील्ड कॉलोनी से गायब छह वर्षीय अर्जुन के मामले में पुलिस अभी पहली सीढ़ी भी नहीं चढ़ पाई थी कि अब पल्ला क्षेत्र से दो और बच्चों के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली है।
पुलिस ने गायब अर्जुन के मामले में क्राइम ब्रांच को भी शामिल कर लिया है। एक आरोपी सीसीटीवी में कैद भी हुआ है, जिसमें वह बच्चे को मोटर साइकिल पर बैठा कर ले जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज मिलने के बावजूद बच्चे को बरामद करने में पुलिस की सुस्ती को देखते हुए दो दिन पहले कुछ महिलाओं ने चौकी पर जमकर विवाद किया। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक जगजीत सिंह ने बताया कि इस मामले पर मानव तस्करी के एंगल से भी जांच की जा रही है।
इधर, अब एक साथ दो बच्चों के गायब होने का मामला सामने आया है। शिव शक्ति एंक्लेव के टीटू कॉलोनी में रहने वाले शंभूनाथ सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा शुक्रवार शाम को घर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान वह गायब हो गया। इसके अलावा थाना क्षेत्र से एक किशोरी के परिजन ने भी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर अपहरण की आशंका जताई है।