{"_id":"61580ba28ebc3e61f33ec7f1","slug":"crime-four-arrested-for-cheating-in-the-name-of-getting-gold-at-cheap-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध: सस्ते दामों पर सोना दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध: सस्ते दामों पर सोना दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
Sat, 02 Oct 2021 01:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:04 PM IST
सार
खाड़ी देशों से सस्ते में सोना मंगाने का झांसा देते थे। ट्रूकॉलर पर कार की लगी तस्वीर से सुराग मिलने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आया।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजामुद्दीन थाना पुलिस ने सस्ते में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार बदमाशों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी खाड़ी देशों से सस्ते में सोना लाने का झांसा देते थे। आरोपियों ने सोशल साइट के जरिए ज्वेलर को झांसा देकर उससे आठ लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपियों ने मोबाइल के ट्रूकॉलर पर कार की फोटो लगा रखी थी। इसी से ये पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनके पास से 7.62 लाख रुपये और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
शोभित मंगल ने निजामुद्दीन थाने में ठगी की शिकायत दी
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि निजामुद्दीन में रहने वलो शोभित मंगल ने निजामुद्दीन थाने में ठगी की शिकायत दी थी। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि इंडिया मार्ग नाम की साइट पर उनकी मुलाकात शोएब पठान नाम के युवक से हुई थी। उसने खाड़ी देशों से बिना कस्टम ड्यूटी सस्ते में सोना मंगाने की बात कही। शुरू में तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
निजामुद्दीन थानाध्यक्ष मुकेश वालिया की टीम ने जांच शुरू की
बाद में आरोपी ने 200 ग्राम सोने के लिए निजामुद्दीन दरगाह पर बुलाया। यहां आरोपी ने पीड़ित से आठ लाख रुपये ले लिए और एक फटा हुआ 10 का नोट दिया। उसने कहा कि वह इस नोट को दिखाकर चांदनी चौक स्थित आरके ज्वेलर से सोना ले ले। चांदनी चौक पहुंचने पर आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। मामला दर्जकर निजामुद्दीन थानाध्यक्ष मुकेश वालिया की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
ट्रूकॉलर आईडी पर एक गुजरात नंबर की कार की तस्वीर
पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि आरोपी के मोबाइल पर ट्रूकॉलर आईडी पर एक गुजरात नंबर की कार की तस्वीर लगी थी। इसे देखते हुए सभी एनएचएआई हाइवे टोल प्लाजा से संपर्क किया गया। पुलिस को गुजरात नंबर की पांच कारें मिली। आरोपी की कार की पहचान अलवर, राजस्थान के पास देखी गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने चार आरोपी शोएब पठान, सोधा साबिर हुसैन, इमरान मुबारक जुनैजा और चानिया जुबैर को अलवर, राजस्थान के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी अभी तक कितने लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।