{"_id":"5ec9cc51765b39198b3d9c0a","slug":"crime-during-lockdown-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में अपराधः दोस्ती से मना किया तो छात्रा और उसकी मां पर पिस्टल तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में अपराधः दोस्ती से मना किया तो छात्रा और उसकी मां पर पिस्टल तानी
Sun, 24 May 2020 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 May 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
demo pic
पश्चिमी विहार थाना इलाके में दोस्ती करने से मना करने पर युवक ने छात्रा व उसकी मां पर पिस्टल तान दी। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी राहुल छिल्लर (20) को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी सेमी लोडेड पिस्टल बरामद कर ली गई है। आरोपी उसी स्कूल में पढ़ता था, जिसमें छात्रा पढ़ती है। पुलिस ये पता कर रही है कि वह पिस्टल कहां से लेकर आया था।
विज्ञापन
बाहरी जिला डीसीपी डा. ए. कॉन के अनुसार, पीड़ित परिवार ने 19 मई को पश्चिमी विहार (वेस्ट) थाने में शिकायत दी थी। बताया कि आरोपी युवक छात्रा का पीछा करता था। छात्रा ने दोस्ती करने से मना कर दिया तो आरोपी 19 मई को छात्रा के घर पहुंच गया और उसने पिस्टल दिखाकर छात्रा व उसकी मां को धमकाया। इस दौरान छात्रा का चचेरा भाई वहां पहुंच गया। उसने राहुल से पिस्टल छीन ली, लेकिन आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
रोडरेज का विरोध करने पर वर्कशॉप मालिक को पीटा
नशे में धुत कार सवारों ने रनहौला इलाके में दूसरी कार में टक्कर मार दी। रोडरेज का विरोध करने पर आरोपी कार चालकों ने वर्कशॉप मालिक की बेस बॉल डंडे से पिटाई कर दी। लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए एक कार में पांच युवक बैठे हुए थे। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, राजू परिवार समेत उत्तम नगर के ओम विहार में रहते हैं। द्वारका मोड़ पर उनकी गाड़ियों का वर्कशॉप है। शुक्रवार रात समय करीब साढ़े सात बजे वर्कशॉप बंद करके राजू कार से घर जा रहे थे। शुक्र बाजार के पास पहुंचे तो सामने से एक सफेद रंग की कार ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। रोडरेज का विरोध करने पर आरोपी युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
दिल्ली हिंसा मामले में पिंजरा तोड़ ग्रुप की दो युवतियां गिरफ्तार
उतरी-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में जाफराबाद थाना पुलिस ने पिंजरा तोड़ ग्रुप की दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर भीड़ को भड़काने के आरोप हैं। दोनों की पहचान दवांगना और नताशा के रूप में हुई है। जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे 22 फरवरी को 300-400 महिलाएं जुट गई थीं। बाद में खूब हंगामा हुआ था। यहां पर पिंजरा तोड़ ग्रुप की सदस्य भी थीं। इन लोगों ने जमकर हंगामा कर पुलिस से नोंकझोंक की थी। दोनों युवतियां छात्र संगठन से जुड़ी बताई जा रही हैं। पुलिस देर शाम तक दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही थी। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि तो कर रहे थे, लेकिन बाकी जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं।
लूटपाट का विरोध करने पर दूध सप्लायर को चाकू मारा
कंझावला इलाके में बाइक सवार चार बदमाशों ने दूध सप्लाई करने वाले एक युवक से लूटपाट की और विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मूलत: कौशांबी, यूपी निवासी अनिल कुमार (25) रोहिणी में रहकर खुले दूध की सप्लाई करता है। शुक्रवार तड़के वह कैंटर में दूध लेकर चालक विपिन के साथ मीर विहार, मदनपुर डबास जा रहा था। मेन रोड पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनका टैंकर रुकवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने अनिल की जेब से 32 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर एक बदमाश के अनिल की जांघ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया। वहीं अन्य दो बदमाश विपिन के साथ मारपीट कर मुबारकपुर की ओर भाग गए। अनिल ने पुलिस को बताया कि चारों बदमाश हेलमेट पहने थे। सभी की उम्र करीब 25 साल के आस पास थी।