{"_id":"5d35c27e8ebc3e6d0a3df5f0","slug":"crime-branch-of-delhi-police-arrested-contract-killer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार, दिल्ली व हरियाणा पुलिस ने रखा हुआ था एक-एक लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार, दिल्ली व हरियाणा पुलिस ने रखा हुआ था एक-एक लाख का इनाम
Mon, 22 Jul 2019 07:34 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Jul 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो लाख के इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर शरद पांडेय उर्फ रवि उर्फ रोहित उर्फ समर पांडेय उर्फ बब्बू उर्फ काली को गिरफ्तार किया है। दिल्ली व हरियाणा पुलिस ने इस पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था।
आरोपी हत्या की आठ वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसने सोनीपत, हरियाणा का तिहरा हत्याकांड, पंजाब के बठिंडा में दोहरा हत्याकांड, यूपी के शामली में दोहरा हत्याकांड व ग्रेटर नोएडा में हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था।
शरद पांडेय बीते 11 वर्ष से फरार था। आरोपी लग्जरी कार लूटने की 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसके अलावा आरोपी डॉक्टर का अपहरण कर पांच करोड़ की फिरौती मामले के केस में भी वांछित था।
विज्ञापन
अपराध शाखा डीसीपी डा.जी रामगोपाल नायक के अनुसार पिछले कुछ महीनों में वसंतकुंज मॉल, साकेत मॉल, एनएच-8, आईजीआई एयरपोर्ट और वसंत विहार में हथियारों के बल पर लग्जरी कारों के लूटने की वारदातें सामने आ रही थीं।

इन वारदातों को देखते हुए शाखा में तैनात इंस्पेक्टर गगन भास्कर की देखरेख में एसआई राजीव मलिक, संदीप, एएसआई विजय और जयप्रकाश आदि की टीम बनाई गई। टीम को पता लगा कि शरद पांडेय इन वारदातों को अंजाम दे रहा है।
टीम को यह भी पता लगा कि दिल्ली व हरियाणा पुलिस ने शरद पांडेय की गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। इंस्पेक्टर गगन भास्कर को 21 जुलाई को शरद पांडेय की मूवमेंट लखनऊ, यूपी में पता लगी। इसके बाद इंस्पेक्टर गगन भास्कर की टीम लखनऊ भेजी गई।
वहां पता लगा कि शरद पांडेय ने वुडलैंड टाउनशिप लखनऊ में एक बंगला बनाया है और वह इसे बेचने के लिए आने वाला है। पुलिस ने वुडलैंड टाउनशिप में घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी ने सरेंडर करने के बजाय पिस्टल निकालकर इंस्पेक्टर गगन भास्कर की ओर तान दी।

मौके पर पब्लिक भी थी। ऐसे में जानमाल का नुकसान होने का डर था। इंस्पेक्टर गगन भास्कर बहादुरी दिखाते हुए बदमाश के हाथ से पिस्टल छीन ली। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से देशी पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए।
आरोपी ने बताया कि वह सोनीपत में एक तिहरे, बठिंडा, पंजाब में दोहरे, शामली, यूपी में दोहरे और ग्रेटर नोएडा में हत्या की एक वारदात को अंजाम दे चुका है। इसके खिलाफ हरियाणा, पंजाब व यूपी में हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। शरद पांडेय (38) बिंदापुर, दिल्ली का घोषित बदमाश है।
कार जैकिंग करने वाले गिरोह का सरगना है
आरोपी कार जैकिंग करने वाले गिरोह का सरगना है। वह साथियों के साथ लग्जरी वाहनों को लूटता था। इसका गिरोह कारजैकिंग के 100 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। शतिर बदमाश संदीप दिल्लू, अशोक प्रधान, संजय केरा, संदीप बदवासनी, सुमित चिनानिया, विजय फरमाना, कपित चितानिया और विक्की गौडर इसके साथी है।

इन वारदातों को दिया अंजाम
आरोप हैं कि फरवरी, 2017 में शरद पांडेय ने साथी सुमित चितानिया, विजय फरमाना, शिला पंछी, अजीज फौजी, सुनील, मोहित और रामकरण के साथ गोहना, हरियाणा में बदवासनी निवासी संदीप, रुहकी निवासी बलवीर, मतलोरा निवासी सुरेंद्र की हत्या कर दी थी और शवों को गंगनहर में फेंक दिया था। दिसंबर, 2015 में शरद पांडेय ने विक्की गौंडर के साथ मिलकर बठिंडा में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। वर्ष 2009/2010 शरद पांडेय ने साथी प्रधान के साथ मिलकर शामली, यूपी में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।