फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Riots News: Crime Branch interrogated umar khalid JNU former student Umar Khalid for 6 hours regarding delhi violence

Delhi Riots: जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद से छह घंटे पूछताछ, दिल्ली दंगों की साजिश रचने का है आरोप

Thu, 03 Sep 2020 12:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 03 Sep 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Delhi Riots News: Crime Branch interrogated umar khalid JNU former student Umar Khalid for 6 hours regarding delhi violence
दिल्ली दंगा: उमर खालिद - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद से बुधवार को करीब छह घंटे पूछताछ की। उस पर शाहीनबाग में बैठक कर दिल्ली दंगों की साजिश रचने का आरोप है। बैठक में आप से निलंबित पूर्व निगम पार्षद ताहिर हुसैन भी शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उमर खालिद ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया। अपराध शाखा ने उमर खालिद से पहली बार पूछताछ की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर उमर खालिद को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, उमर खालिद ने शाहीनबाग में हुई बैठक में शामिल होने की बात से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसने दिल्ली दंगों की साजिश नहीं रची। उमर खालिद ने ये भी कहा कि वह कभी ताहिर हुसैन से नहीं मिला।
 
बुधवार सुबह करीब 11 बजे उमर खालिद अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचा था और उससे शाम करीब पांच बजे तक पूछताछ हुई। उसके साथ परिजन भी आए थे। उससे बैठक में शामिल होने, दंगों की साजिश रचने, साजिश रचने की वजह, बैठक में कौन-कौन लोग शामिल थे और दंगों के दौरान उसकी भूमिका क्या थी आदि सवाल पूछे गए। 

पुलिस के मुताबिक दिल्ली दंगों को लेकर खजूरी खास थाने में एफआईआर हुई थी। एफआईआर अपराध शाखा में एसीपी पंकज सिंह की टीम को ट्रांसफर हो गई थी। अपराध शाखा ने आप के निलंबित पूर्व निगम पार्षद ताहिर हुसैन व उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। 

ताहिर हुसैन ने पूछताछ में खुलासा किया था कि दिल्ली दंगों की साजिश रचने के लिए शाहीनबाग में आठ जनवरी को बैठक हुई थी। ये बैठक खालिद सैफी ने बुलाई थी। बैठक में उसके व उमर खालिद के अलावा कई लोग शामिल हुए थे। 

इस मामले में अपराध शाखा ने उमर खालिद को नोटिस देकर अपराध शाखा के सनलाइट कॉलोनी स्थित कार्यालय में बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। 

उमर के खिलाफ स्पेशल सेल में दर्ज है मामला 

जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में दिल्ली दंगों की साजिश रचने का मामला दर्ज है। एफआईआर में उसे नामजद किया गया है। बाद में स्पेशल सेल ने उसके खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम (यूएपीए) भी लगा दी थी। स्पेशल सेल ने उमर खालिद से एक अगस्त को पूछताछ की थी। स्पेशल सेल ने जांच के लिए उमर खालिद का फोन जमा कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed