फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime branch inspector Fudge 20 thousand rupees by paytm delhi ncr

खुद को ACP बताकर क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर से ठग से लिए 20 हजार रूपए, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 23 May 2018 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 May 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Crime branch inspector Fudge 20 thousand rupees by paytm delhi ncr
demo pic

ठगों ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर को ही अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने खुद को एसीपी बताकर मजबूरी दिखाते हुए पीड़ित महेश कुमार से पेटीएम के जरिये 20 हजार रुपये ठग लिए। अगले दिन जब महेश कुमार की मुलाकात एसीपी से हुई, तो ठगी का पता चला। 

विज्ञापन


एसीपी संजय सिंह ने उससे कोई रुपये न मांगने की बात की। पीड़ित को खुद के साथ ठगी का पता चलते ही मामले की सूचना पुलिस को दी। फर्श बाजार थाना पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Crime branch inspector Fudge 20 thousand rupees by paytm delhi ncr
demo pic
पुलिस के मुताबिक, महेश कुमार दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। उनकी तैनाती क्राइम ब्रांच, पुलिस मुख्यालय में है। 17 मई को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को महेश का सीनियर एसीपी संजय सिंह बताकर कहा कि उसे पांच हजार रुपये की सख्त जरूरत है। उसका पर्स कहीं गिर गया है, लिहाजा पेटीएम के जरिये रुपये उसके खाते में डाल दो।

महेश ने ऐसा ही किया। इसके बाद दोबारा पांच हजार, फिर 10 हजार रुपये लेकर आरोपी ने अगले दिन कड़कड़डूमा कोर्ट में मिलने की बात कर वहीं 20 हजार रुपये देने की बात की। 

अगले दिन महेश कोर्ट पहुंचा और वहां उसने एसीपी संजय सिंह से रुपयों की मांग की। संजय सिंह ने किसी कॉल और रुपये लेने की बात से इनकार कर दिया। इस पर महेश को ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed