फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime branch filed case against senior journalist

वरिष्ठ पत्रकार पर क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया मुकदमा

Sat, 06 Jun 2020 01:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Jun 2020 01:34 PM IST
सार

  • भाजपा प्रवक्ता की शिकायत के बाद कार्रवाई   
  • यूट्यूब चैनल पर झूठी खबर देकर समाज को बांटने का आरोप 

विज्ञापन
Crime branch filed case against senior journalist
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ पर झूठी खबर फैलाकर समाज को बांटने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवीन कुमार ने 13 अप्रैल को लक्ष्मी नगर थाने में दुआ के खिलाफ तहरीर दी थी। जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था। जांच में साक्ष्य पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच ने दुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
नवीन कुमार के मुताबिक, उतर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद विनोद दुआ इस मामले को सोशल मीडिया पर गलत तरह से पेश कर रहे थे। आरोप है कि अपने यू ट्यूब चैनल पर उन्होंने हिंसा के पीछे केंद्र सरकार व कपिल मिश्रा की मिलीभगत बताने का प्रयास किया था। उनके इस कृत्य से समाज में आक्रोश व आपसी सौहार्द खत्म होने का खतरा था। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को भी विनोद दुआ ने गलत बताकर देश की छवि धूमिल करने का प्रयास  किया। दिल्ली हिंसा से जुड़े सभी मामलों की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है, इसलिए नवीन कुमार की भी शिकायत की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी। क्राइम ब्रांच जल्द नोटिस भेजकर दुआ से पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed