फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime Branch Delhi Police filed a case in bike boat case  

बाइक बोट मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया मामला, 67 लाख रुपये की ठगी का आरोप

Sun, 22 Sep 2019 02:57 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 22 Sep 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch Delhi Police filed a case in bike boat case  
बाइक बोट - फोटो : social

बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर लाखों लोगों से करोड़ों की ठगी प्रकरण में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी एक मामला दर्ज किया है। आरके पुरम के रहने वाले एक शख्स ने कंपनी पर 67 लाख रुपये की ठगी करने की शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरके पुरम निवासी राजेश मणि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इंटरनेट के जरिए उसे बाइक बोट नाम की कंपनी के बारे में पता चला। उस पर दिए नंबर से कंपनी के कर्मचारी पुष्पेंद्र से संपर्क किया। पुष्पेंद्र, अंकित जैन और केपी सिंह ने बोट क्लब के पास आकर कंपनी के स्कीम के बारे में बताया। उसके बाद तीनों आरोपियों ने उसे कंपनी के संचालक संजय भाटी से मिलवाया।
विज्ञापन


संजय ने भरोसा दिलाया कि ढाई से तीन लाख लोगों ने कंपनी में निवेश कर रखा है और उन्हें समय पर पैसे मिल रहे हैं। उसके झांसे में आकर राजेश ने अपने, अपनी पत्नी, भाई, भाभी और अपने सहयोगियों सहित 62 बाइकों का पैसा 38.50 लाख रुपये जमा करवाए। जिसमें कंपनी ने कुछ बाइक का अनुबंध किया और कुछ बाइक का अनुबंध नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत संजय भाटी से बात करने पर उसने कहा कि किसी कारणवश कंपनी बंद करनी पड़ती है, तो पूरी रकम फायदे के साथ दूंगा। उसने 12 माह में 86.97 लाख रुपये देने का वादा किया। कंपनी ने समय-समय पर राजेश और उसके सहयोगियों को कुल 18.98 लाख रुपये का भुगतान भी किया। उसके बाद भुगतान बंद कर दिया।

पीड़ित को पता चला कि संजय भाटी ने लाखों निवेशकों से करोड़ों की ठगी कर कंपनी बंद कर दी है। राजेश ने अपनी शिकायत में पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके 67 लाख रुपये का भुगतान करवाया जाए।

ऐसे स्कीम चलाकर की ठगी
संजय भाटी की गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड की तरफ से बाइक बोट स्कीम शुरू की गई थी। जो ओला उबर की तर्ज पर बाइक टैक्सी चलवाने के नाम पर एक निवेशक से 62,100 रुपये लेती थी। इसके बदले में निवेशकों को 6765 रुपये प्रतिमाह एक वर्ष तक लाभ देने की बात कही थी। लाखों लोगों से हजारों करोड़ रुपये का निवेश कराने के बाद कंपनी बंद कर दी गई। इसके बाद नोएडा पुलिस ने इसके मालिक संजय भाटी को गिरफ्तार किया, तो जांच में करीब पांच हजार करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आई।


अब तक गिरफ्तार हुए दस आरोपी
बाइक बोट कंपनी के फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद अब तक दस आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैै। जिसमें कंपनी के एमडी, डायरेक्टर व कर्मचारी शामिल है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ पांच मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। चार्जशीट में 38 लोगों का नाम शामिल है, जिसमें 10 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed