{"_id":"5b61d5324f1c1ba13e8b4850","slug":"crime-branch-arrested-a-thief-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकर बनकर करता था बड़े घरों में एंट्री, करोड़ों साफ कर घूमने जाता था गोवा, अंडमान-निकोबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकर बनकर करता था बड़े घरों में एंट्री, करोड़ों साफ कर घूमने जाता था गोवा, अंडमान-निकोबार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 01 Aug 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध शाखा ने एक ऐसे शख्स को दबोचा है जो नौकर बनकर बड़े व्यवसायियों के घरों में घुसता था और मौका लगते ही हाथ साफ कर देता था। घरों में लाखों व करोड़ों की चोरी कर वह फ्लाइट से गोवा व अंडमान-निकोबार मौज मस्ती करने जाता था।
वहां कई महीने रहता था। अपराध शाखा ने आरोपी को अंडमान-निकोबार से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक के ई-ब्लाक में बाला रानी आहूजा रहती हैं। पति का ट्रेडिंग का बड़ा व्यवसाय है। इस समय वह सिंगापुर में हैं।
विज्ञापन
बाला रानी आहूजा ने 22 अप्रैल को ग्रेटर कैलाश-एक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने राजूदास आहूजा उर्फ पूनिया दास को 18 अप्रैल को नौकर के काम पर रखा था। नोएडा के आशीष भारद्वाज ने नौकर की गारंटी ली थी।

21 अप्रैल को जब वह घर से बाहर गए थे तभी नौकर ने घर पर हाथ साफ कर दिया। नौकर घर से तीन लाख रुपये नकद व कई लाख रुपये के डायमंड व सोने की जेवरात चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
13 जून को जांच अपराध शाखा को सौंपी गई। अपराध शाखा में तैनात एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर विकास राणा व एसआई सुनील कुमार की टीम ने तफ्तीश शुरू की। टीम ने जांच के बाद आरोपी नौकर राजूदास आहूजा को अंडमान-निकोबार से गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर आई। मूलरूप से पश्चिमी बंगाल निवासी राजूदास(28) के खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज हैं। वह ग्रेटर कैलाश में दो जगहों व लाजपत नगर में एक जगह पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे चुका है।