{"_id":"69962924885495a4160faf9d","slug":"crime-a-woman-was-running-a-recovery-gang-by-changing-her-name-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Extortion Gang : नाम बदलकर महिला चला रही थी वसूली का गिरोह, अब दिल्ली पुलिस का सिपाही पति भी रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Extortion Gang : नाम बदलकर महिला चला रही थी वसूली का गिरोह, अब दिल्ली पुलिस का सिपाही पति भी रडार पर
Thu, 19 Feb 2026 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Feb 2026 03:26 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई कि आरोपी 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों से उगाही कर चुकी है, मगर किसी भी पुलिसकर्मी ने उसे आज तक देखा नहीं है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वीडियो बनाकर उनसे वसूली करने गैंग बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी महिला नाम बदलकर गिरोह चला रही थी। उसका असली नाम पूजा है, मगर वह स्नेहा मलिक के नाम से पहचानी जाती थी। दिल्ली पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई कि आरोपी 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों से उगाही कर चुकी है, मगर किसी भी पुलिसकर्मी ने उसे आज तक देखा नहीं है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का पति दिल्ली निवासी प्रवीण, जोकि दिल्ली में पुलिस में सिपाही है, उत्तर-पश्चिमी जिले के आदर्श नगर थाने में तैनात है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में महिला के पति की भी संदिग्ध भूमिका सामने आ रही है। जल्द ही सिपाही को पूछताछ के लिए अपराध शाखा के कार्यालय बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि आरोपी महिला पूजा ने पति की किसी तरह की भूमिका होने से इनकार किया है। महिला के गिरोह में पांच से छह लोग शामिल हैं। महिला के बैंक खातों की डिटेल खंगाली गई तो ज्यादा रकम उसमें नहीं मिली। पुलिस को जांच में ये भी पता लगा कि महिला व उसके गिरोह के सदस्य उगाही की ज्यादातर रकम आए दिन बड़े होटलों में पार्टी में उड़ा देते थे।
विज्ञापन
नई दिल्ली व आईजीआई एयरपोर्ट के इलाके थे निशाने पर
खास बात ये है कि महिला अति सुरक्षित इलाके कहे जाने वाले नई दिल्ली व आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बनाती थी। ये पुलिसकर्मियों का चालान करते समय वाहन मालिक से बातचीत करते हुए ऑडियो व वीडियो बना लेती थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों को वह भेजकर उनसे उगाही करती थी। ये किसी भी पुलिसकर्मी से एक लाख रुपये से कम नहीं लेती थी।
महिला समेत तीन को किया था गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को इस गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने गिरोह सरगना स्नेहा मलिक अब पूजा और उसके साथी सचिन व सिकंदर को गिरफ्तार किया था। आरोपी सिकंदर पहले भी इस तरह का गिरोह चलाने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।