फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cricketers are in jammu flood area.

जम्मू के सैलाब में फंसे रहे दो क्रिकेटर

Fri, 12 Sep 2014 03:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 12 Sep 2014 03:12 AM IST
विज्ञापन
cricketers are in jammu flood area.

जम्मू-कश्मीर में आई मुसीबतों की बाढ़ में अभी भी फरीदाबाद के कई लोग फंसे हैं। उनके परिजन सकुशल पहुंचने की दुआ मांग रहे हैं। वहीं कुछ लोग सेना की मदद के जरिए सैलाब से निकल कर अपने घर तक पहुंचने में सफल भी हो गए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा के रणजी क्रिकेटर अशोक सिंह और जिला क्रिकेट कोच राज कुमार शर्मा भी कश्मीर में आई तबाही में फंस हुए थे। दोनों मुसीबतों के पहाड़ को पार करते हुए बुधवार रात अपने परिजनों तक पहुंचे। उन्हें देख कर परिजनों ने राहत की सांस ली, उनकी आंखे खुशी के आंसुओं से भर आईं।
विज्ञापन


रणजी खिलाड़ी अशोक सिंह वर्तमान में एयर इंडिया में कॅमर्शियल मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। अशोक एयर इंडिया की ओर से हज ऑपरेशन के तहत ड्यूटी पर कश्मीर गए थे। उन्होंने कश्मीर की त्रासदी को याद करते हुए बताया कि वहां हालात बहुत ही खराब हैं। दो-तीन मंजिल तक पानी भरा हुआ है, लोग पीने के पानी व खाने के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गायब होने से मोबाइल चार्ज नहीं हो पाए जिससे सभी का संपर्क अपने परिजनों से टूट गया। उन्हें ड्यूटी पर 27 अगस्त से 12 सितंबर तक कश्मीर में रहना था।
अशोक ने बताया कि वह डल झील के पास होटल संतूर में रुके थे, लेकिन 5 सितंबर को अचानक हालात बिगड़ गए।

उनके होटल में दूसरी मंजिल तक पानी भर गया था, उनके साथ करीब 28 लोगों ने होटल की छत पर रुक कर जान बचाई। 7 सितंबर के बाद से अशोक का संपर्क अपने घर से टूट गया था।

सेना ने पहुंच कर बचाई जान
अशोक ने बताया कि करीब 5 दिन तक अपने साथियों के साथ होटल की छत पर रहने के बाद बुधवार सुबह सेना का हेलीकॉप्टर पहुंचा जहां से 11 लोगों को बचाया जा सका। बाकी लोग अभी फंसे हैं। उन्होंने बताया कि सेना ने उन्हें हैलीकॉप्टर से आर्मी कैंप तक पहुंचाया जहां से एयरपोर्ट तक ले जाया गया। अशोक बुधवार देर शाम करीब 7:30 बजे 272 लोगों के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। इससे पहले दिन में उन्होंने आर्मी कैंप से अपने परिजनों को फोन किया, तब परिजनों ने राहत की सांस ली।


क्रिकेट कोच का परिवार भी पहुंचा
अशोक सिंह ने बताया कि बाढ़ में फंसे रहने के दौरान उनका संपर्क जिला क्रिकेट कोच राज कुमार शर्मा से हुआ। शर्मा भी अपने परिवार के साथ कश्मीर में फंस गए थे, उनकी पत्नी को पहले बचाया जा चुका था। बुधवार को राजकुमार शर्मा व उनका बेटा अशोक के साथ ही फरीदाबाद लौटे। हालांकि इस बारे में क्रिकेट कोच राज कुमार शर्मा से संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed