फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cricketer anureet singh selected for india a team

उधार के जूते पहनकर बनाई टीम इंडिया में जगह

Thu, 12 Jun 2014 05:45 PM IST
Updated Thu, 12 Jun 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
cricketer anureet singh selected for india a team

आर्थिक तौर पर कमजोर होने के बावजूद परिश्रम के बल पर अनुरीत ने क्रिकेट की इंडिया-ए टीम में जगह पक्की कर ली है। उन्होंने उधार के जूते पहन कर ये मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन


रेलवे से रणजी खेलने वाले अनुरीत का चयन आस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ है। सेक्टर-34 बिलाबोंग स्कूल स्थित दिल्ली वंडर्स के दो खिलाड़ियों का चयन बुधवार को आस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ है।
विज्ञापन


अनुरीत सिंह का चार दिवसीय मैचों और उन्मुक्त चंद का वन-डे मैचों के लिए चयनित किया गया है।

किट के लिए नहीं थे पैसे

cricketer anureet singh selected for india a team

गली मोहल्ले से क्रिकेट की शुरूआत करने वाले अनुरीत को शुरुआत में आर्थिक तौर पर तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिता के पास अपने बेटे को प्रशिक्षण दिलाने और क्रिकेट का सामान खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे। लेकिन क्रिकेट के जुनून और मेहनत के बल पर अनुरीत ने इंडिया-ए टीम में जगह पक्की कर ही ली।

चयन के बाद अनुरीत ने कहा कि मां-बाप आर्थिक तौर से जितना कर सकते थे, उससे कहीं अधिक किया। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई ऐसे मौके आए जब दूसरे खिलाड़ियों के सामान से क्रिकेट खेली।

जूते नहीं खरीद पाने पर मुरली कार्तिक ने मुझे अपने जूते दिए, जिनसे मैंने मैच खेला और अभ्यास किया। अपनी सफलता का श्रेय देते हुए अनुरीत ने कहा कि मां-बाप के अलावा कोच फूलचंद और संजय बांगर ने काफी सहयोग दिया। कोच फूलचंद ने कभी प्रशिक्षण से जुड़ी समस्या नहीं आने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed