{"_id":"866d03bc33697be175291761e6ff86ad","slug":"cricket-tournament-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मैच में राजा ने दिखाया जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मैच में राजा ने दिखाया जलवा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 28 Jan 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-71 में सोमवार को शुरू हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में निठारी क्रिकेट क्लब की टीम ने खोड़ा की टीम को हराकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
संयोजक अमित यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 12 फरवरी तक चलेगी।
प्रतियोगिता का पहला मैच खोड़ा और निठारी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खोड़ा की टीम 19 ओवर में 133 रन बनाकर आउट हो गई।
जवाब में निठारी की टीम ने 18 ओवर में ही 134 रन बनाकर मैच जीत लिया। निठारी टीम की ओर से राजा ने 47 रन बनाए और दो विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन