फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Creepy double murder was part of a conspiracy carried out.

खौफनाक साजिश के तहत दिया था दोहरे हत्याकांड को अंजाम

Mon, 27 Jul 2015 08:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Jul 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
Creepy double murder was part of a conspiracy carried out.

उधार रुपये मांगने पर दो युवकों को मुनक नहर में डुबाकर मारा गया था। इस बात का खुलासा क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों ने किया है।

विज्ञापन


आरोपी दोनों युवकों को लेन-देन के मामले को सुलझाने की बात कहकर उनके घर से ले गए थे। आरोपियों ने दोनों को शराब पिलाई और नहर में डुबाकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पीड़ितों के पेंट, बेल्ट और सिम कार्ड बरामद कर लिया है। क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि गत 7 जून की शाम पुलिस को समयपुर बादली स्थित मुनक नहर में दो युवकों के डूबने की सूचना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के खुलासे से खुली पोल

Creepy double murder was part of a conspiracy carried out.

युवकों की पहचान बुधविहार निवासी यश नांदल (20) और जैन नगर कराला निवासी प्रिंस दीक्षित (21) के रूप में हुई।

यश के पिता समरजीत सिंह और प्रिंस के पिता राज दीक्षित ने अपने बेटों के तीन दोस्तों शाहरुख, सचिन डबास और दीपक सेट्ठी पर हत्या करने का आरोप लगाया।

9 जून को दोनों युवकों का शव तिमारपुर इलाके में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों युवकों के सिर पर चोट के निशान मिले।

समयपुर बादली थाना पुलिस ने यश की मां कुसुम के बयान पर हत्या व सबूत छिपाने का मामला दर्ज कर लिया। बाद में मामले को क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया।

उऩ्हें पराठे खाने के लिए घर बुलाया

Creepy double murder was part of a conspiracy carried out.

जांच में पता चला कि शाहरुख ने गत वर्ष जस्ट डायल की फ्रेंचाजी ली थी। कारोबार में शाहरुख ने यश से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। कुछ माह बाद ही शाहरुख का कारोबार बंद हो गया।

यश, शाहरुख से अपने रुपये की मांग करने लगा। दबाव बढ़ता देख शाहरुख ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी हत्या करने की योजना बनाई। उसने अपने दोस्तों को यश के घर पर भेजकर उन्हें मुरथल में पराठे खाने के लिए आमंत्रित किया।

यश की मां के मना करने पर दोनों दोस्त लेन-देन को सुलझाने की बात कहकर यश और प्रिंस को अपने साथ ले गए। दोनों को रोहिणी सेक्टर 23 स्थित एक  कमरे पर ले जाकर शराब पिलाई गई और फिर उन्हें मुनक नहर पर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed