फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Credit card fraud.

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो पढ़ें ये खबर

Fri, 21 Nov 2014 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Nov 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
Credit card fraud.

दिल्ली के चांदनी महल थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड के डाटा के जरिए 66 लाख की ठगी करने वाले सलीम नामक शख्स को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी साईं कम्यूनिकेशन नाम से फर्जी टूर एंड ट्रेवल कंपनी की आड़ में ठगी करता था। उसने अपराध कबूल कर लिया है। मध्य जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि 18 नवंबर को मोहन गार्डन निवासी नरेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत में उसने कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड से 1.19 लाख रुपये दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर कर लिए गए हैं। उसने बताया था कि 5 नवंबर को उसने चांदनी महल स्थित साईं कम्यूनिकेशन के जरिये 31 हजार रुपये का ट्रांजैक्शन किया था। इसी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार्ड स्वैपिंग मशीन, टूर एंड ट्रेवल की बिल बुक, तीन स्टांप, एक एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए है। पुलिस उसके सहयोगी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed