{"_id":"5c6dcf11bdec2232285b15b8","slug":"create-a-new-life-long-desire-to-learn-says-pranab-mukherjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन भर नया सीखने की ललक पैदा करें, दीक्षांत समारोह में बोले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन भर नया सीखने की ललक पैदा करें, दीक्षांत समारोह में बोले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
Thu, 21 Feb 2019 03:35 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 21 Feb 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
pranab mukherjee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों को अपने अंदर जीवन भर नया सीखने की ललक पैदा करनी चाहिए। नए विषय, नई तकनीक और चुनौतियों का सामना करने के नए तरीके सीखने की उम्र और चाहत कभी ख़त्म नहीं होनी चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यह बातें जीडी गोएनका विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर कही। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता घनश्याम तिवारी भी उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय ने जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में अपना चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित किया। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए छात्रों में इनोवेशन और उद्यमिता का संचार करना आवश्यक है।
इस मौके पर विश्वविद्यालय की चांसलर रेणु गोएनका और प्रबंध निदेशक निपुण गोएनका समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। समारोह में 421 छात्रों को स्नातक और परास्नातक डिग्री और डिप्लोमा दिए गए। वहीं 24 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अकादमिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय ने इस अवसर पर अपनी पहली पीएचडी डिग्री भी प्रदान की।