{"_id":"587e69084f1c1b233aeffa08","slug":"crazy-sumit-prank-video-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रैंक वीडियो मामला: वीडियो में दिखने वाली लड़कियों ने कहा- उन्हें प्रैंक की जानकारी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रैंक वीडियो मामला: वीडियो में दिखने वाली लड़कियों ने कहा- उन्हें प्रैंक की जानकारी थी
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Jan 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
Molester prank video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रैंक वीडियो में दिखने वाली लड़कियों ने कहा है कि उन्हें इसके बारे में जानकारी थी लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि सुमित और सत्यजीत कादियान इसे इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे। पुलिस ने किस वाले प्रैंक वीडियो में दिखने वाली दोनों लड़कियों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इनमें से एक लड़की गुरुग्राम की रहने वाली है जबकि दूसरी लड़की दिल्ली में रहती है। सोमवार को दोनों लड़कियों के घर पर जाकर पुलिस ने उनसे पूछताछ की और उनके बयान लिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोनों लड़कियों के परिवारवाले कमला मार्केट स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर आए थे। उन्हें कहा गया कि पुलिस लड़कियों का बयान दर्ज करना चाहती है। इसके बाद पुलिस टीम उनके घर गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लड़कियों ने कहा कि उन्हें रिकॉर्डिंग की जानकारी थी लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि 20 वर्षीय सुमित कुमार सिंह क्रेजी सुमित के नाम से यू ट्यूब चैनल चलाता है। पिछले सप्ताह सुमित और उसके दोस्त सत्यजीत को पुलिस ने गुरुग्राम से पकड़ा था। प्रैंक वीडियो में सुमित अचानक इन लड़कियों के पास पहुंचकर उन्हें किस कर वहां से भाग जाता है। इस मामले में सुमित के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि चूंकि लड़कियों को रिकॉर्डिंग की जानकारी थी इसलिए अब उनके खिलाफ लगी धाराओं को बदलने के मामले में पुलिस कानूनी सलाह ले रही है। उन्होंने कहा कि सुमित और सत्यजीत से इस मामले में बुधवार को पूछताछ की जाएगी। इससे पहले पूछताछ में दोनों लड़कों ने कहा था कि प्रैंक वीडियो बनाने में दोनों लड़कियों की सहमति थी।