फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crazy man abducted woman son when she refuse to marry him in delhi was about to go kolkata

शादी से किया इंकार तो सिरफिरे ने अगवा कर लिया बेटा, बच्चे के साथ करने वाला था ये काम

Tue, 19 Jun 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jun 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
crazy man abducted woman son when she refuse to marry him in delhi was about to go kolkata
सिरफिरा किडनैपर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मधु विहार इलाके में शादी से इंकार करने पर एक युवक ने महिला के चार साल के बेटे को अगवा कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन कर आरोपी शिवकुमार को कनॉट प्लेस से दबोच लिया।

विज्ञापन


साथ ही उसके कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी बच्चे को लेकर कोलकाता भागने की तैयारी में था। जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 16 जून को एक महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बेटे के अगवा होने की सूचना दी।
विज्ञापन


तकनीकी जांच की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। शिवकुमार सिवान, बिहार का रहने वाला है। वह हावड़ा, कोलकाता में मजदूरी करता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बच्चे की मां से शादी करना चाहता था। लेकिन महिला ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबाव बनाने के लिए वह शनिवार को महिला के घर पहुंचा। जहां बच्चे की मां को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही वहां से निकलते वक्त कमरे में बैठे बच्चे को लेकर फरार हो गया। वह सुबह ट्रेन पकड़कर कोलकाता भागने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed