फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Craze for getting VVIP number of vehicle increases in Delhi

Delhi: राजधानी में वाहन का वीवीआईपी नंबर लेने का बढ़ा क्रेज, पसंदीदा पर लाखों रुपये कुर्बान कर रहे दिल्लीवाले

Sun, 31 Dec 2023 09:18 AM IST
विजय पुंडीर धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 31 Dec 2023 09:18 AM IST
सार

इस महीने के पहले सोमवार को 0009 नंबर 7.50 लाख और 0007 नंबर 3.30 लाख रुपये में बिका था। इन दोनों नंबरों का बिडिंग प्राइज 3 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Craze for getting VVIP number of vehicle increases in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social

विस्तार

दिल्ली में वीवीआईपी नंबर लेने का क्रेज बढ़ रहा है। अपने वाहन के पसंदीदा नंबर लेने के लिए लोग लाखों कुर्बान करने को तैयार हैं। कई मामलों में नंबर की कीमत वाहन से भी ज्यादा बैठती है। सबसे ज्यादा मांग 0001, 0007 और 0009 नंबर की है। पिछली बार 0001 नंबर की कीमत 15 लाख लगाई गई थी। दिलचस्प यह कि परिवहन विभाग ने इसके बाद इस नंबर को अभी तक नीलामी की लिस्ट में ही शामिल नहीं किया है। 

विज्ञापन


हर महीने के पहले और चौथे सोमवार को लगने वाली बोली में बाकी दो नंबरों के लाखों आवेदन आते हैं। इस महीने के पहले सोमवार को 0009 नंबर 7.50 लाख और 0007 नंबर 3.30 लाख रुपये में बिका था। इन दोनों नंबरों का बिडिंग प्राइज 3 लाख रुपये है। दिल्ली परिवहन विभाग के दिल्ली ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (डीटीआईडीसी) के अधिकारियों के अनुसार, 0001 नंबर का बिडिंग प्राइज यानी बेस प्राइज पांच लाख रुपये तय है। इस नंबर के लिए सबसे ज्यादा लोग आवेदन करते हैं। ऐसे में ई-नीलामी होती है। मई में यह नंबर 15 लाख में बिका था

विज्ञापन

10 नंबरों के लिए आवेदन कर सकता है एक व्यक्ति
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोग फैंसी नंबर के लिए www.pariwahan.gov.in पर जाकर एडवांस में बुकिंग कर सकते हैं। नंबरों को बुकिंग करने की एक हजार रुपये फीस लगती है। यह रिफंड नहीं होती है। नंबर के लिए निर्धारित किया गया बेस प्राइज जमा करना होता है। यदि ई-आक्सन में नंबर नहीं मिलता है तो पैसा वापस मिल जाता है। एक व्यक्ति 10 नंबर के लिए आवेदन कर सकता है। जिसमें सिर्फ एक नंबर मिलता है।

इन नंबरों की चल रही एडवांस बुकिंग
वर्तमान में 0002 से 0009 तक के नंबरों की एडवांस बुकिंग चल रही है। इन नंबरों को बेस प्राइज यानी नीलामी राशि 3 लाख रुपये है। 00 के साथ 11, 18, 21, 27, 28, 45, 51, 81, 87, 99 ओर 1000 की 2 लाख रुपये बेस प्राइज के साथ एडवांस बुकिंग चल रही है। इसके साथ ही अन्य कई नंबरों की एडवांस में बुकिंग चल रही है। जिनकी कीमत डेढ़ लाख रुपये है। 

1.50 लाख में चार पहिया वाहन के नंबर
चार पहिया वाहनों के लिए इन नंबरों का न्यूनतम राशि 1.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसमें 0100, 0111, 0200, 0222, 0300, 0400, 0444, 0500, 0555, 0600, 0666, 0700, 0777, 0800, 0888, 0900, 0999, 2000, 2222, 3000, 0333, 4000, 4444, 5000, 5555, 6000, 6666, 7000, 8000, 8888, 9000, 0101, 0108, 1008 और 1313 नंबर शामिल हैं। यदि कोई व्यक्ति दो पहिया वाहनों के लिए कोई इन नंबरों को बुक करना चाहता है तो उसका शुल्क 15 हजार निर्धारित किया गया है। एक नंबर पर एक से अधिक आवेदन आने पर ई- आक्सन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed