दिल्ली में मंगलवार दोपहर के बाद अचानक एक प्लेन के खेत में उतरने से खलबली मच गई। बाद में पता चला कि यह एक एयर एंबुलेंस है जो एक मरीज को लेकर पटना से दिल्ली आ रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अचानक ही प्लेन के दोनों इंजन बंद हो गए जिसके चलते पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए प्लेन को नजफगढ़ इलाके के एक खेत में उतार दिया।
अल कैमिस्ट फार्मा कंपनी के एयर एंबुलेंस में 7 लोग सवार थे। बता दें कि इस एयर एंबुलेंस में विजेंद्र राय नाम के मरीज सवार थे जिन्हें दिल्ली लाया जा रहा था।इनमें से 5 सुरक्षित हैं जबकि 2 व्यक्ति घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पायलट ने बताया कि एयर एंबुलेंस के दोनों इंजन खराब हो जाने की वजह से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से 6 नॉटिकल माइल्स पहले ही प्लेन लैंड कराना पड़ा।
एयर एंबुलेंस ने नजफगढ़ के कैर गांव में एक खेत में क्रैश लैंडिंग की। करीब 2.45 बजे इसकी लैंडिंग हुई।
ये एक मरीज़ को लेकर प्लेन पटना से दिल्ली आ रहा था। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं जिन्हें राव तुला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।