{"_id":"66915350e600a39b0a00564b","slug":"cracks-like-joshimath-are-visible-in-houses-after-waterlogging-in-bawana-2024-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कौन करेगी नुकसान की भरपाई': लोगों पर दोहरी मार, जलभराव से परेशान; बवाना में दिखी जोशीमठ जैसी दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कौन करेगी नुकसान की भरपाई': लोगों पर दोहरी मार, जलभराव से परेशान; बवाना में दिखी जोशीमठ जैसी दरारें
Fri, 12 Jul 2024 09:32 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 12 Jul 2024 09:32 PM IST
सार
दिल्ली के बवाना इलाके में लोगों को एक और नई मुसीबत ने घेर लिया है। बाढ़ के बाद अब घरों में जोशीमठ जैसी दरारें दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
घर में आई दरारें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बवाना में बाढ़ के बाद जेजे कॉलोनी के एक घर में जोशीमठ जैसी दरारें देखने को मिली। घर के सदस्यों ने इसका कारण मुनक नहर की वजह से हुआ जलभराव बताया है। अभी भी बवाना में मुनक नहर का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी सूरज पाल के मुताबिक, गांव में सीवर लाइन की व्यवस्था बहुत खराब है। लोगों ने घरों में टैंक बनाए हुए हैं और जब बृहस्पतिवार देर रात तेज बहाव से पूरे इलाके में पानी आया तो वह सब भर गए। इस कारण कई घरों में दरारें आ गई।
विज्ञापन
जबकि घर में रहने वालों का कहना है कि जब यह हादसा हुआ, वह दूसरे कमरे में सो रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। कहा कि वह गरीब हैं। उनके पूरे जीवन की पूंजी घर पर लगी हुई थी, अब नुकसान की भरपाई कौन करेगा।
विज्ञापन