फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crackdown on sale of fake anti-cancer drugs, 55 samples taken for testing

Delhi NCR News: नकली कैंसर रोधी दवाओं की बिक्री पर कार्रवाई, जांच के लिए 55 नमूने लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बोले मरीजों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का नहीं होगा समझौता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने नकली कैंसर रोधी दवाओं की बिक्री को लेकर सख्त रुख अपनाया है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई कर सरकार के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने 25 फर्मों का निरीक्षण कर 55 नमूने जांच के लिए उठाएं। साथ ही उल्लंघन मिलने पर छह कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इसके लिए विभाग ने पूरी दिल्ली में एक विशेष निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान चला। जांच के लिए यह नमूने कैंसर की दवाएं बेचने वाली 25 रिटेल और होलसेल दुकानों से लिए गए। इसमें पूर्वी, दक्षिणी, पश्चिम और उत्तर पश्चिमी इलाके के बड़े अस्पताल क्लस्टर और फार्मास्युटिकल मार्केट शामिल है। निरीक्षण के दौरान लक्ष्मी नगर, यूसुफ सराय, ग्रीन पार्क, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, पश्चिम विहार, द्वारका और रोहिणी जैसे इलाकों में अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान छह कंपनियां ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स नियमों का उल्लंघन करती मिली। जिनके विरूद्ध विभाग ने नियमों के अनुसार जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की है।


दवा के नमूने जांच के लिए भेजे

विभाग ने दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए एंटी-कैंसर दवाओं के 22 दवाओं के नमूनों के साथ 33 लीगल नमूने प्रयोगशाला जांच और मूल्यांकन के लिए भेजे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कैंसर रोधी दवाएं मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जीवनरक्षक होती हैं। दिल्ली सरकार विशेष रूप से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली नकली या घटिया दवाओं के खिलाफ जीरों टॉलरेंस पॉलिसी का पालन करती है। आम जनता और स्वास्थ्य सेवा संस्थानों को भी सलाह है कि वह दवाएं सिर्फ लाइसेंसी प्रतिष्ठानों से ही खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed