फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crackdown on illegal drinking water connections begins in Mandkaula; 25 issued notices.

Delhi NCR News: मंडकौला में अवैध पेयजल कनेक्शनों पर कार्रवाई शुरू, 25 को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




हथीन। क्षेत्र के मंडकौला गांव में सरकारी पेयजल पाइपलाइन से अवैध रूप से लिए गए पानी के कनेक्शनों के खिलाफ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने सर्वे के दौरान ऐसे 25 अवैध कनेक्शन चिह्नित किए हैं और संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जूनियर इंजीनियर गुरमेज सिंह ने बताया कि नोटिस में संबंधित लोगों को तीन दिन के भीतर स्वयं अपने अवैध कनेक्शन हटाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय के भीतर कनेक्शन नहीं हटाने पर विभाग उनके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराएगा। उन्होंने बताया कि कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस की मौजूदगी में अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी पेयजल व्यवस्था का दुरुपयोग न करें और नियमों का पालन करते हुए केवल वैध कनेक्शन का ही उपयोग करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article