फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crackdown on food adulteration in Delhi, 12 samples fail test

Delhi NCR News: दिल्ली में खाद्य मिलावट पर शिकंजा, जांच में 12 नमूने फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
खारी बावली में नकली और घटिया मसाले बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़, कानूनी कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने एक महीने में 4500 से ज्यादा लाइसेंस और पंजीकरण भी जारी किए


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने खाद्य मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने पिछले एक महीने में राजधानी भर में सघन निरीक्षण और निगरानी अभियान चलाया। इस दौरान 217 खाद्य नमूने लिए गए, जिनमें से 12 नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। खारी बावली में मिलावटी और घटिया मसाले बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़ किया गया है। इसके संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने सभी संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने दिल्ली के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से कुल 217 खाद्य नमूने एकत्र किए। 145 की जांच रिपोर्ट आई। इनमें 133 नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए, जबकि 12 नमूनों में खामियां मिलीं। इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


लाइसेंस और पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी

विभाग ने खाद्य कारोबारियों के लिए नियमों का पालन आसान बनाते हुए मई में 503 नए लाइसेंस जारी किए हैं। इसके अलावा लाइसेंस नवीनीकरण और संशोधन से जुड़े 753 मामलों का निपटारा किया है। विभाग ने 4010 नए पंजीकरण भी किए हैं और 1000 पंजीकरण संबंधी आवेदनों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलावट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस : डॉ. पंकज कुमार सिंह
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार खाद्य मिलावट के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। हर नागरिक को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article