फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CPR will give freedom from Gurgaon jam, green belt will be ready along the road

गुड़गांव को जाम से मुक्ति दिलाएगा सीपीआर, रोड के साथ ग्रीन बेल्ट भी होगी तैयार

Mon, 08 Aug 2016 12:02 AM IST
जितेंद्र राठी/अमर उजाला, गुड़गांव
जितेंद्र राठी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 08 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
CPR will give freedom from Gurgaon jam, green belt  will be ready along the road
गुड़गांव में जाम - फोटो : अमर उजाला

सेंट्रल पेरिफेरल रोड (सीपीआर) और एनएच-8 (दिल्ली-जयपुर) के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनाने के लिए 102 एकड़ जमीन का जल्द अधिग्रहण कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके लिए हुडा ने किसानों को अवार्ड सुना दिया है। साइबर सिटी को जाम से मुक्ति दिलाने में सीपीआर बेहतर साबित होगा। एनएच-8 पर और खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव कम करने में यह अहम भूमिका निभाएगा। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो धन की कमी के चलते सीपीआर के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला अटका हुआ था। इस जमीन के अधिग्रहण के लिए करीब 700 करोड़ रुपये का अवार्ड सुनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए गांव खेड़कीदौला, हरसरू, नाहरपुर, मोहम्मदपुर झाड़सा, नरसिंहपुर की करीब 102 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जिस पर एनएच-8 पर स्थित हल्दीराम रेस्ट्रोरेंट के सामने से इसकी शुरूआत होगी।

जो कि गांव हरसरू के नजदीक नार्दर्न पेरिफेरल रोड़ (एनपीआर) से जाकर मिलेगा। इसकी लंबाई करीब 3.2 किलोमीटर होगी। एनएच-8 से सीपीआर पर ट्रैफिक ले जाने के लिए क्लोरवलीफ जंक्शन के निर्माण की योजना बनाई गई है। 

इस योजना के लिए हुडा के मुख्य प्रशासक विकास गुप्ता और हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के प्रबंध निदेशक सुधीर राजपाल सीपीआर और क्लोवर लीफ जंक्शन के लिए दौरा कर चुके हैं। 

टोल पर लगने वाले जाम से मिलेगी राहत

CPR will give freedom from Gurgaon jam, green belt  will be ready along the road
jam in gurgaon - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने एनएच-8 पर यातायात की भीड़ को कम करने के लिए नये तरीके खोजने को निरीक्षण किया था। अब जबकि हुडा अधिकारियों ने जमीन के अवार्ड की घोषणा कर दी है तो इस परियोजना में तेजी लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। 

क्लोवरलीफ जंक्शन का निर्माण करने के लिए हुडा एनएच-8 पर खेड़की दौला टोल प्लाजा के आसपास करीब 1 किलोमीटर पहले बनाने की योजना बना रहा है। 

टोल पर नहीं लगेगा जाम
दिल्ली की ओर से आने वाले ट्रैफिक को द्वारका एक्सप्रेसवे यानि एसपीआर पर जाने के लिए खेड़की दौला टोल पर नहीं जाना होगा। वह टोल से एक किलोमीटर पहले हल्दीराम रेस्ट्रोरेंट के पास से सीपीआर पर क्लोवर लीफ जंक्शन के द्वारा डायवर्ट हो जाएगा। जिससे टोल पर जाम की समस्या कम हो जाएगा और वाहनों बिना रुके फर्राटा भर सकें। 

'अधिग्रहण की जाने वाली 102 एकड़ जमीन पर क्लोवर लीफ जंक्शन, सीपीआर और ग्रीन बेल्ट का निर्माण होगा। इसका अवार्ड घोषित हो चुका है। जमीन का अधिग्रहण कर इस पर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।'  - कुलबीर सिंह, ढाका, लैंड अर्जन अधिकारी, हुडा, गुडग़ांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed